return to news
  1. ITR समय पर भरने के क्या हैं फायदे, लोन से लेकर टैक्स रिफंड तक मिलेंगे ये लाभ

पर्सनल फाइनेंस

ITR समय पर भरने के क्या हैं फायदे, लोन से लेकर टैक्स रिफंड तक मिलेंगे ये लाभ

Upstox

2 min read | अपडेटेड June 04, 2026, 19:12 IST

सारांश

कई देशों के वीजा आवेदन, सरकारी टेंडर और अन्य वित्तीय प्रक्रियाओं में भी ITR जरूरी दस्तावेज माना जाता है। इसके अलावा बड़ी रकम वाली टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय बीमा कंपनियां भी आपकी आय जांचने के लिए ITR मांग सकती हैं।

ITR

ITR एक आधिकारिक आय प्रमाण (Income Proof) के रूप में भी काम करता है।

अक्सर लोग इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) को सिर्फ टैक्स जमा करने की प्रक्रिया मानते हैं, लेकिन इसकी अहमियत इससे कहीं ज्यादा है। समय पर ITR फाइल करने से आपको कई वित्तीय और कानूनी फायदे मिल सकते हैं। सबसे बड़ा फायदा यह है कि बैंक होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन मंजूर करते समय अक्सर ITR मांगते हैं। ITR आपकी आय और वित्तीय स्थिति का प्रमाण माना जाता है, जिससे लोन मिलने की संभावना बढ़ जाती है। यहां ITR फाइल करने के अन्य फायदे बताए गए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now
  • शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या बिजनेस में हुए नुकसान को भविष्य की आय के साथ समायोजित (Set-off) करने का लाभ तभी मिलता है, जब ITR तय समय सीमा के भीतर दाखिल किया गया हो।
  • कई देशों के वीजा आवेदन, सरकारी टेंडर और अन्य वित्तीय प्रक्रियाओं में भी ITR जरूरी दस्तावेज माना जाता है। इसके अलावा बड़ी रकम वाली टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी लेते समय बीमा कंपनियां भी आपकी आय जांचने के लिए ITR मांग सकती हैं।
  • समय पर ITR दाखिल करने का एक और फायदा यह है कि टैक्स विभाग से नोटिस या जांच की संभावना कम हो जाती है और आपकी आय व टैक्स का रिकॉर्ड व्यवस्थित बना रहता है।
  • अगर आपकी सैलरी, FD, किराए या अन्य आय पर जरूरत से ज्यादा TDS कट गया है, तो उसका रिफंड पाने के लिए ITR फाइल करना जरूरी होता है। बिना ITR दाखिल किए टैक्स रिफंड नहीं मिल सकता।
  • ITR एक आधिकारिक आय प्रमाण (Income Proof) के रूप में भी काम करता है। पासपोर्ट, वीजा और कई अन्य सरकारी या वित्तीय कामों में इसकी जरूरत पड़ सकती है।

किसे ITR भरना जरूरी है?

ज्यादातर करदाताओं के लिए ITR फाइल करना जरूरी है। हालांकि 75 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कुछ वरिष्ठ नागरिकों को छूट मिल सकती है, बशर्ते उनकी आय केवल पेंशन और उसी बैंक से मिलने वाले ब्याज तक सीमित हो तथा बैंक उनके लिए TDS काट रहा हो।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख