return to news
  1. SGB 2020-21 Series IV: समय से पहले रिडेम्प्शन का मौका, निवेशकों को मिल सकता है 198% तक का रिटर्न

पर्सनल फाइनेंस

SGB 2020-21 Series IV: समय से पहले रिडेम्प्शन का मौका, निवेशकों को मिल सकता है 198% तक का रिटर्न

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 18:31 IST

सारांश

1 अप्रैल से SGB से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है। अब समय से पहले रिडेम्प्शन कराने पर कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। वहीं, 8 साल की पूरी अवधि तक बॉन्ड रखने वाले मूल निवेशकों को ही मैच्योरिटी पर कैपिटल गेन टैक्स में छूट मिलेगी।

SGB

SGB: निवेशक 14 जुलाई 2026 से अपने बॉन्ड समय से पहले रिडीम करा सकते हैं।

अगर आपने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) 2020-21 Series IV में निवेश किया है, तो आपके पास शानदार मौका है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस सीरीज के समय से पहले रिडेम्प्शन की कीमत ₹14,307 प्रति ग्राम तय की है। इस कीमत पर निवेशकों को करीब 198% तक का रिटर्न मिल रहा है। निवेशक 14 जुलाई 2026 से अपने बॉन्ड समय से पहले रिडीम करा सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RBI के नियमों के अनुसार SGB में निवेश करने के 5 साल बाद और ब्याज भुगतान की तारीख पर समय से पहले रिडेम्प्शन की सुविधा मिलती है। रिडेम्प्शन की कीमत पिछले तीन कारोबारी दिनों में 999 शुद्धता वाले सोने के औसत बंद भाव के आधार पर तय की जाती है।

निवेशकों को कितना रिटर्न मिलेगा?

SGB 2020-21 Series IV का इश्यू प्राइस ऑनलाइन निवेशकों के लिए ₹4802 प्रति ग्राम था, जबकि ऑफलाइन आवेदन करने वालों ने ₹4,852 प्रति ग्राम के हिसाब से निवेश किया था।

अब रिडेम्प्शन कीमत ₹14,307 प्रति ग्राम तय होने से ऑनलाइन निवेशकों को ₹9,505 प्रति ग्राम का फायदा होगा। यानी उन्हें करीब 198% का रिटर्न मिलेगा। इसमें SGB पर मिलने वाला 2.5% सालाना ब्याज शामिल नहीं है।

अगर किसी निवेशक ने उस समय ₹1 लाख का निवेश किया था, तो अब उसकी वैल्यू करीब ₹2.98 लाख हो गई है। इसके अलावा, पूरे निवेश अवधि के दौरान उसे 2.5% सालाना ब्याज भी अलग से मिला है।

टैक्स नियमों में बदलाव

1 अप्रैल से SGB से जुड़े टैक्स नियमों में बदलाव किया गया है। अब समय से पहले रिडेम्प्शन कराने पर कैपिटल गेन टैक्स देना होगा। वहीं, 8 साल की पूरी अवधि तक बॉन्ड रखने वाले मूल निवेशकों को ही मैच्योरिटी पर कैपिटल गेन टैक्स में छूट मिलेगी। सेकेंडरी मार्केट से SGB खरीदने वाले निवेशकों को अब मैच्योरिटी तक बॉन्ड रखने पर भी यह टैक्स छूट नहीं मिलेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। किसी भी फैसले से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख