return to news
  1. PPF खाते में नाबालिग बच्चे को भी बना सकते हैं नॉमिनी, जानें खाताधारक की मौत के बाद कैसे मिलेगा पैसा

पर्सनल फाइनेंस

PPF खाते में नाबालिग बच्चे को भी बना सकते हैं नॉमिनी, जानें खाताधारक की मौत के बाद कैसे मिलेगा पैसा

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड November 20, 2026, 15:06 IST

सारांश

अगर आप अपने PPF अकाउंट में 18 साल से कम उम्र के बच्चे को नॉमिनी बनाते हैं, तो अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर बच्चा खुद पैसे क्लेम नहीं कर सकता। इसकी वजह है कि नाबालिग होने के कारण वह कानूनी रूप से क्लेम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सक्षम नहीं होता।

PPF

PPF अकाउंट होल्डर अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी नॉमिनी बदल सकता है।

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) लंबी अवधि के लिए बचत करने की एक सरकारी योजना है। इसमें निवेश करने पर सुरक्षित रिटर्न मिलता है और टैक्स में भी छूट मिलती है। इस योजना की मैच्योरिटी अवधि 15 साल होती है। ऐसे में निवेश करने वाले लोगों के लिए यह जरूरी है कि वे भविष्य की प्लानिंग के साथ अपने PPF अकाउंट में नॉमिनी भी जरूर बनाएं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कई माता-पिता चाहते हैं कि उनकी गैरमौजूदगी में PPF अकाउंट में जमा पैसा उनके बच्चों को मिले। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या 18 साल से कम उम्र के बच्चे को PPF अकाउंट का नॉमिनी बनाया जा सकता है? इसका जवाब है हां। PPF स्कीम के नियमों के मुताबिक अकाउंट होल्डर किसी नाबालिग बच्चे को भी नॉमिनी बना सकता है। हालांकि, इसके लिए कुछ जरूरी बातों को समझना जरूरी है।

नाबालिग बच्चे को नॉमिनी बनाने पर क्या हैं नियम?

अगर आप अपने PPF अकाउंट में 18 साल से कम उम्र के बच्चे को नॉमिनी बनाते हैं, तो अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर बच्चा खुद पैसे क्लेम नहीं कर सकता। इसकी वजह है कि नाबालिग होने के कारण वह कानूनी रूप से क्लेम की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सक्षम नहीं होता।

ऐसी स्थिति में बच्चे का अभिभावक (गार्जियन) या कानूनी प्रतिनिधि उसकी ओर से क्लेम की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। अकाउंट खुलवाते समय ही इस बात का ध्यान रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में परिवार को पैसा हासिल करने में परेशानी न हो।

PPF अकाउंट में नॉमिनी कैसे बनाएं?

PPF अकाउंट खुलवाने के लिए फॉर्म A भरना होता है। हालांकि, इस फॉर्म में नॉमिनी की जानकारी देने का विकल्प नहीं होता। इसके लिए अलग से फॉर्म E भरना पड़ता है। यह फॉर्म आप अपना PPF अकाउंट खुलवाते समय बैंक या पोस्ट ऑफिस से ले सकते हैं। अगर नॉमिनी नाबालिग है, तो अकाउंट होल्डर किसी दूसरे व्यक्ति को नियुक्त कर सकता है, जो बच्चे के 18 साल का होने तक उसकी ओर से पैसे प्राप्त कर सके।

नॉमिनी बदलने या हटाने का क्या है तरीका?

PPF अकाउंट होल्डर अपनी जरूरत के हिसाब से कभी भी नॉमिनी बदल सकता है या पहले से की गई नॉमिनेशन को रद्द कर सकता है। इसके लिए फॉर्म F भरकर उस बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा, जहां PPF अकाउंट चल रहा है। इसका मतलब है कि अगर आप पहले किसी दूसरे व्यक्ति को नॉमिनी बनाते हैं और बाद में अपने बच्चे को नॉमिनी बनाना चाहते हैं, तो ऐसा किया जा सकता है।

अकाउंट होल्डर की मृत्यु होने पर पैसे कैसे मिलेंगे?

अगर PPF अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को जमा रकम हासिल करने के लिए फॉर्म G भरना होगा। इसके साथ अकाउंट होल्डर की मृत्यु का प्रमाण (डेथ सर्टिफिकेट) भी जमा करना होगा। अगर अकाउंट में कोई नॉमिनी नहीं है, तो कानूनी वारिस भी फॉर्म G और जरूरी दस्तावेज जमा करके पैसा क्लेम कर सकते हैं।

अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद भी मिलता रहेगा ब्याज

PPF अकाउंट से जुड़ी एक अहम बात यह है कि अकाउंट होल्डर की मृत्यु के बाद भी उसमें जमा रकम पर ब्याज मिलता रहता है। हालांकि, नॉमिनी मृत व्यक्ति के PPF अकाउंट को अपने नाम पर जारी नहीं रख सकता। अगर नॉमिनी खुद PPF में निवेश करना चाहता है, तो उसे अपने नाम से अलग PPF अकाउंट खुलवाना होगा। यानी नॉमिनी को पुराना अकाउंट अपने नाम पर ट्रांसफर कराने की अनुमति नहीं है।

अगला लेख

End of additional stories