पर्सनल फाइनेंस
.png)
3 min read | अपडेटेड July 14, 2026, 09:38 IST
सारांश
पीएफ सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। EPFO ने 34 करोड़ मेंबर अकाउंट्स में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का ब्याज ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। इसके अलावा, अब यूजर्स को बैलेंस देखने के लिए अलग से लॉगइन नहीं करना पड़ेगा।

EPFO ने पीएफ खातों में ब्याज का पैसा डालना शुरू किया। | Image: Shutterstock.
नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने कर्मचारियों के प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) डिपॉजिट पर वित्त वर्ष 2026 के लिए 8.25% की दर से वार्षिक ब्याज डालना शुरू कर दिया है। केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि पीएफ सब्सक्राइबर्स को 15 जुलाई तक अपनी पासबुक में बढ़ा हुआ बैलेंस दिखने लगेगा। इसके साथ ही EPFO ने करोड़ों सब्सक्राइबर्स की सहूलियत के लिए एक नया और बेहद आसान फीचर 'पासबुक लाइट' भी शुरू किया है, जिससे बैलेंस चेक करना और भी आसान हो जाएगा।
श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 के लिए 8.25% की दर से करीब 34 करोड़ मेंबर अकाउंट्स में सालाना ब्याज भेजा जा रहा है। इस बार कुल ब्याज की रकम 1.44 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहने का अनुमान है। यह पूरी प्रक्रिया ऑटो-प्रोसेस्ड यानी अपने आप हो रही है, जिसके बाद फील्ड अथॉरिटीज द्वारा इसकी जांच और वेरिफिकेशन किया जा रहा है। वेरिफिकेशन पूरा होते ही यह पैसा सदस्यों के खातों में क्रेडिट कर दिया जाएगा। 15 जुलाई तक सभी नौकरीपेशा लोग अपनी पासबुक में इस इंटरेस्ट के पैसे को देख सकेंगे।
खाते में ब्याज का पैसा आने की खबर के बाद अगले कुछ दिनों में बड़ी संख्या में लोग अपना पीएफ बैलेंस चेक करेंगे। इसी को ध्यान में रखते हुए EPFO ने 'पासबुक लाइट' नाम का एक नया फीचर पेश किया है। यह फीचर EPFO मेंबर पोर्टल के अंदर ही जोड़ा गया है। इसके जरिए मेंबर्स को अपने ईपीएफ अकाउंट की एक क्विक समरी या स्नैपशॉट मिल जाता है। इसमें कर्मचारी और एम्प्लॉयर यानी कंपनी का योगदान, हाल ही में किए गए विड्रॉल यानी निकासी और आखिरी क्लोजिंग बैलेंस की पूरी जानकारी एक ही जगह मिल जाती है। इसके लिए यूजर्स को किसी दूसरे पासबुक पोर्टल पर अलग से लॉगइन करने की जरूरत नहीं होगी।
हालांकि, यह बात ध्यान रखने वाली है कि पासबुक लाइट पुराना वाला डिटेल पासबुक की जगह नहीं लेगा। अगर किसी मेंबर को हर एक ट्रांजैक्शन की पूरी लिस्ट देखनी है, पुरानी एंट्रियां देखनी हैं या अपने अकाउंट का ग्राफिकल व्यू देखना है, तो उन्हें पहले की तरह ही पुराने पासबुक पोर्टल पर जाना होगा। EPFO ने दोनों ही सर्विसेज को चालू रखा है। पासबुक लाइट का काम सिर्फ तेजी से बैलेंस की समरी दिखाना है, जबकि पुराना पोर्टल डिटेल में खाते की जानकारी देता रहेगा। इस नए कदम से एक ही लॉगइन सिस्टम के तहत सभी जरूरी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे मेन पासबुक पोर्टल पर लोड कम होगा और पारदर्शिता बढ़ेगी।
नए पासबुक लाइट फीचर का इस्तेमाल करने के लिए मेंबर्स को सबसे पहले EPFO मेंबर पोर्टल पर जाना होगा। वहां अपने यूनिवर्सल अकाउंट नंबर यानी यूएएन, पासवर्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करके साइन इन करना होगा। इसके बाद मेंबर्स को डैशबोर्ड पर दिख रहे व्यू टैब पर क्लिक करना होगा और ड्रॉप-डाउन मेनू में से पासबुक लाइट का विकल्प चुनना होगा। ऐसा करते ही पोर्टल पर ईपीएफ अकाउंट की समरी दिखाई देने लगेगी, जिसमें पिछले पांच योगदान की एंट्री और करंट प्रोविडेंट फंड बैलेंस का पूरा ओवरव्यू शामिल होगा।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What is a Recurring Deposit (RD)? Features, Benefits, Taxation, and How It Works
What Is NIIF? How India's National Investment and Infrastructure Fund Works
What Is Yield to Maturity (YTM) in Bonds? A Complete Guide
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs