return to news
  1. Delhi Laxmi Yojana: रक्षाबंधन पर शुरू होगी ₹2,500 महीने वाली योजना, जानें कौन होगा पात्र

पर्सनल फाइनेंस

Delhi Laxmi Yojana: रक्षाबंधन पर शुरू होगी ₹2,500 महीने वाली योजना, जानें कौन होगा पात्र

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 17:29 IST

सारांश

Delhi Laxmi Yojana का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। आवेदन करने वाली महिला का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए, वह कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हो और उसके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Delhi Laxmi Yojana

Delhi Laxmi Yojana: इसे रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त के मौके पर शुरू किया जाएगा।

Delhi Laxmi Yojana: दिल्ली की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली सरकार ने अपनी प्रमुख महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर अब दिल्ली लक्ष्मी योजना कर दिया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह लाभ 21 से 60 वर्ष की आयु वाली योग्य महिलाओं को मिलेगा। सरकार ने योजना का नया नाम मंजूर कर दिया है और इसे रक्षाबंधन यानी 28 अगस्त के मौके पर शुरू किया जाना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन महिलाओं को मिलेगा लाभ

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ शर्तें भी तय की गई हैं। आवेदन करने वाली महिला का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए, वह कम से कम 10 साल से दिल्ली की निवासी हो और उसके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही परिवार की सबसे बड़ी, सिर्फ एक महिला को ही इस योजना का लाभ मिलेगा।

दिल्ली सरकार ने इस योजना के लिए ₹5,100 करोड़ का बजट आवंटित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस योजना से दिल्ली की करीब 17 लाख आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) की महिलाओं को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है।

आवेदन की प्रक्रिया और डॉक्यूमेंट्स

दिल्ली की महिलाएं इस योजना में सरकारी पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। सरकार ने एक रजिस्ट्रेशन पोर्टल तैयार किया है। इसके साथ ही मोबाइल ऐप भी शुरू करने की योजना है। अगर आप पात्र हैं और आपके दस्तावेज सही पाए गए तो आप इस पोर्टल पर आवेदन करके योजना का लाभ उठा सकेंगे। आवेदन के समय आधार कार्ड, आधार से लिंक बैंक खाते की जानकारी, दिल्ली में निवास का प्रमाण और स्व-घोषणा (Self Declaration) जमा करनी होगी।

योजना में देरी क्यों हुई?

यह योजना पहले महिला समृद्धि योजना के नाम से घोषित की गई थी और मार्च 2025 के दिल्ली बजट में इसके लिए 5,100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। हालांकि, पात्रता नियम तय करने में समय लगने के कारण इसकी शुरुआत में करीब एक साल की देरी हुई। अब सरकार अंतिम औपचारिकताएं पूरी कर रक्षाबंधन के दिन इस योजना को शुरू करने की तैयारी कर रही है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख