return to news
  1. FD Interest Rates: सितंबर 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI से IDFC फर्स्ट बैंक तक की पूरी लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस

FD Interest Rates: सितंबर 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI से IDFC फर्स्ट बैंक तक की पूरी लिस्ट

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 02, 2026, 19:29 IST

सारांश

सामान्य ग्राहकों के लिए IDFC FIRST Bank की अधिकतम दर 7.40% तक है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी IDFC FIRST Bank की दर 7.90% तक जाती है। इसके बाद Bandhan Bank और RBL Bank जैसी बैंकों की FD दरें भी 7% से ऊपर हैं।

Fixed Deposit

Bank of Baroda में सामान्य ग्राहकों को 1 से 3 साल की FD पर 6.10% से 6.25% ब्याज दिया जा रहा है।

फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD आज भी निवेश के सबसे सुरक्षित विकल्पों में से एक है। इसमें निवेशकों को कम रिस्क के साथ नियमित रिटर्न मिलता है। यही वजह है कि ऐसे निवेशक जो ज्यादा रिस्क नहीं लेना चाहते वे फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें आप एक तय समय के लिए बैंक में एकमुश्त रकम जमा करते हैं और बैंक आपको ब्याज की एक तय दर देता है। आम जनता के लिए अलग-अलग बैंकों की 2026 की FD दरें 2.60% सालाना से लेकर 7.40% सालाना तक हैं। अगर आप FD में निवेश की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

1 साल से 3 साल की FD पर कितना ब्याज?

अगर आप 1 साल से 3 साल की अवधि के लिए FD कराने की सोच रहे हैं, तो अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों में काफी अंतर है। नीचे दी गई दरें 7 अप्रैल 2026 तक, ₹3 करोड़ से कम की जमा राशि के लिए हैं। वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य ग्राहकों की तुलना में आमतौर पर ज्यादा ब्याज मिलता है।

सरकारी बैंक

Bank of Baroda में सामान्य ग्राहकों को 1 से 3 साल की FD पर 6.10% से 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.60% से 6.75% तक ब्याज मिल रहा है। Central Bank of India सामान्य ग्राहकों को 6.20% से 6.25%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 6.70% से 6.75% तक ब्याज देता है।

Bank of Maharashtra की ब्याज दर सामान्य ग्राहकों के लिए 5.25% से 6.15% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 5.75% से 6.65% तक है। Punjab National Bank (PNB) में सामान्य ग्राहकों को 6.20% से 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% से 7.10% तक ब्याज मिलता है।

State Bank of India (SBI) में सामान्य ग्राहकों के लिए FD दर 6.25% से 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.75% से 6.90% है। Union Bank of India सामान्य ग्राहकों को 6.20% से 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.45% से 6.65% तक ब्याज देता है।

प्राइवेट बैंक

Axis Bank, HDFC Bank और ICICI Bank तीनों में सामान्य ग्राहकों के लिए 1 से 3 साल की FD पर ब्याज दर 6.25% से 6.45% है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह 6.75% से 6.95% तक है। Bandhan Bank इन बैंकों की तुलना में ज्यादा ब्याज दे रहा है। सामान्य ग्राहकों को 7.00% से 7.25%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% से 7.75% तक ब्याज मिल रहा है।

IDFC FIRST Bank में सामान्य ग्राहकों के लिए ब्याज दर 6.50% से 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.00% से 7.90% तक है। IndusInd Bank सामान्य ग्राहकों को 6.75% से 7.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% से 7.50% तक ब्याज दे रहा है।

Kotak Mahindra Bank में सामान्य ग्राहकों के लिए FD ब्याज 6.50% से 6.70%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.00% से 7.20% है। RBL Bank में सामान्य ग्राहकों को 7.00% से 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% से 7.70% तक ब्याज मिलता है। YES Bank सामान्य ग्राहकों को 6.65% से 6.75%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 7.15% से 7.25% तक ब्याज देता है।

अन्य प्रमुख बैंक

IDBI Bank में सामान्य ग्राहकों के लिए FD दर 6.20% से 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.70% से 7.00% तक है। Karnataka Bank सामान्य ग्राहकों को 6.15% से 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.55% से 7.05% तक ब्याज देता है। South Indian Bank में सामान्य ग्राहकों के लिए दर 6.20% से 6.80%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.45% से 7.30% है। Tamilnad Mercantile Bank में सामान्य ग्राहकों को 6.60% से 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.70% से 7.20% तक ब्याज मिल रहा है।

सबसे ज्यादा ब्याज कहां?

इस सूची के अनुसार सामान्य ग्राहकों के लिए IDFC FIRST Bank की अधिकतम दर 7.40% तक है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी IDFC FIRST Bank की दर 7.90% तक जाती है। इसके बाद Bandhan Bank और RBL Bank जैसी बैंकों की FD दरें भी 7% से ऊपर हैं।

(ब्याज दरों के ये सभी आंकड़े बैंकों की वेबसाइट से लिए गए हैं और 2 सितंबर 2026 तक के हैं। ध्यान रखें कि FD की ब्याज दर बैंक और चुनी गई सटीक अवधि के हिसाब से बदल सकती है। इसलिए FD कराने से पहले बैंक की मौजूदा दर और संबंधित नियम जरूर जांच लें।)

अगला लेख