return to news
  1. Senior Citizen FD: कम रिस्क के साथ चाहते हैं बेहतर रिटर्न, इन बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज

पर्सनल फाइनेंस

Senior Citizen FD: कम रिस्क के साथ चाहते हैं बेहतर रिटर्न, इन बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 22, 2026, 15:25 IST

सारांश

FD को कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर में थोड़ा अंतर भी अहम हो सकता है, खासकर जब निवेश की रकम बड़ी हो। हालांकि, FD खोलने से पहले ब्याज दर के साथ-साथ अवधि, समय से पहले निकासी के नियम और बैंक की शर्तों को भी जरूर देखना चाहिए।

Fixed Deposit

Fixed Deposit: स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा FD ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी निवेश के सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है। आमतौर पर सीनियर सिटीजन ज्यादा रिस्क लेने से बचते हैं, ऐसे में उनके लिए FD और भी ज्यादा अहम हो जाता है। हालांकि निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। अभी कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.5% तक ब्याज दे रहे हैं। वहीं, प्राइवेट और सरकारी बैंक भी अलग-अलग अवधि की FD पर अच्छा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सीनियर सिटीजन के लिए क्यों है यह अहम

FD को कम जोखिम वाला निवेश माना जाता है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर में थोड़ा अंतर भी अहम हो सकता है, खासकर जब निवेश की रकम बड़ी हो। हालांकि, FD खोलने से पहले ब्याज दर के साथ-साथ अवधि, समय से पहले निकासी के नियम और बैंक की शर्तों को भी जरूर देखना चाहिए।

स्मॉल फाइनेंस बैंकों में 8.5% तक ब्याज

स्मॉल फाइनेंस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा FD ब्याज देने वाले बैंकों में शामिल हैं। Equitas Small Finance Bank, ESAF Small Finance Bank, Shivalik Small Finance Bank और Suryoday Small Finance Bank में वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 8.5% तक ब्याज मिल रहा है।

वहीं, Jana Small Finance Bank और Ujjivan Small Finance Bank में अधिकतम ब्याज दर 8.30% तक है। Utkarsh Small Finance Bank 8.25%, AU Small Finance Bank 7.90% और Slice Small Finance Bank 7.75% तक ब्याज दे रहे हैं।

प्राइवेट बैंकों में FD पर कितना ब्याज?

प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में SBM Bank India वरिष्ठ नागरिकों को 8.15% तक ब्याज दे रहा है। DCB Bank में यह दर 8% तक है। Bandhan Bank 7.95%, जबकि IndusInd Bank और YES Bank 7.75% तक ब्याज दे रहे हैं।

RBL Bank में 7.70%, City Union Bank और IDFC FIRST Bank में 7.50% तक ब्याज मिल रहा है। Kotak Mahindra Bank 7.30%, Axis Bank 7.20% और HDFC Bank तथा ICICI Bank 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं।

सरकारी बैंकों में भी अच्छे रिटर्न

सरकारी बैंकों में Bank of India वरिष्ठ नागरिकों को FD पर 7.45% तक ब्याज दे रहा है। Punjab & Sind Bank में 7.35% और Bank of Baroda तथा Central Bank of India में 7.25% तक ब्याज मिल रहा है। Bank of Maharashtra और Indian Bank 7.15%, जबकि Canara Bank, Indian Overseas Bank और Punjab National Bank 7.10% तक ब्याज दे रहे हैं। SBI और Union Bank of India में वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम FD ब्याज दर 7.05% तक है।

FD में निवेश करने से पहले केवल सबसे ज्यादा ब्याज दर देखकर फैसला न करें। FD की अवधि, बैंक की शर्तें, समय से पहले पैसा निकालने पर लगने वाला जुर्माना और ब्याज भुगतान का विकल्प भी जांच लें। साथ ही, ब्याज दरें समय के साथ बदल सकती हैं, इसलिए निवेश से पहले संबंधित बैंक की मौजूदा दर जरूर जांचें।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख