return to news
  1. टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से बन जाएगा मंथली लोकल पास

पर्सनल फाइनेंस

टोल प्लाजा के पास रहने वालों के लिए बड़ी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से बन जाएगा मंथली लोकल पास

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 21, 2026, 14:58 IST

सारांश

NHAI के इस नए फीचर का मकसद उन लोगों को सुविधा देना है, जिन्हें रोजाना एक ही टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। अगर आपका घर किसी पात्र टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के भीतर है, तो आप ऐप के जरिए मासिक अनलिमिटेड ट्रैवल पास खरीद सकते हैं।

Toll plaza

नई सुविधा के तहत पात्र लोग घर बैठे ही अपने मोबाइल से मंथली पास खरीद सकेंगे।

अगर आपका घर किसी नेशनल हाईवे के टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है और आप रोजाना उसी टोल से आते-जाते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब मंथली लोकल पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा पर जाकर लाइन में लगने या कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने अपने RajmargYatra मोबाइल ऐप में एक नया डिजिटल लोकल पास फीचर शुरू किया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

नए फीचर की मदद से पात्र लोग घर बैठे ही अपने मोबाइल से मंथली पास खरीद सकेंगे। फिलहाल इस सुविधा की शुरुआत दिल्ली के मुंडका-बक्करवाला टोल प्लाजा से की गई है। NHAI का कहना है कि आने वाले समय में इसे देश के अन्य टोल प्लाजा पर भी लागू किया जाएगा।

क्या है नया लोकल पास फीचर?

NHAI के इस नए फीचर का मकसद उन लोगों को सुविधा देना है, जिन्हें रोजाना एक ही टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। अगर आपका घर किसी पात्र टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के भीतर है, तो आप ऐप के जरिए मासिक अनलिमिटेड ट्रैवल पास खरीद सकते हैं। यानी एक महीने तक तय नियमों के अनुसार आपको बार-बार टोल शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

पहले यह पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा पर जाकर पता, वाहन और अन्य दस्तावेज दिखाने पड़ते थे। अब यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो गई है।

कैसे होगा वेरिफिकेशन?

RajmargYatra ऐप आपकी अनुमति मिलने पर DigiLocker और VAHAN प्लेटफॉर्म से आपके पते, वाहन नंबर और FASTag की जानकारी अपने आप ले लेगा। इसके बाद GIS आधारित लोकेशन वेरिफिकेशन के जरिए यह जांचा जाएगा कि आपका घर वास्तव में टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में है या नहीं। अगर आप पात्र पाए जाते हैं, तो आप सीधे ऐप से लोकल पास खरीद सकेंगे।

MargMitra से मिलेगी हर समस्या का समाधान

NHAI ने RajmargYatra ऐप में MargMitra नाम का एक नया AI आधारित हेल्प सेंटर भी जोड़ा है। इसकी खास बात यह है कि आप इसमें भारत की 22 अनुसूचित भाषाओं में सवाल पूछ सकते हैं या अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

अगर आपको FASTag रिचार्ज, KYC, रिफंड, लोकल या एनुअल पास, FASTag ब्लैकलिस्ट, ई-नोटिस या हाईवे से जुड़ी किसी अन्य जानकारी की जरूरत है, तो MargMitra आपकी मदद करेगा। अगर कोई शिकायत है, तो उसे सीधे ऐप से दर्ज किया जा सकता है। शिकायत संबंधित विभाग तक पहुंच जाएगी और आप उसकी प्रगति भी रियल टाइम में देख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर फैसले के खिलाफ अपील करने का विकल्प भी मिलेगा।

किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?

यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो रोज नौकरी, कारोबार, पढ़ाई या अन्य काम के लिए एक ही टोल प्लाजा से गुजरते हैं। अब उन्हें हर महीने पास बनवाने के लिए टोल प्लाजा के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पूरा काम मोबाइल से कुछ ही मिनटों में हो जाएगा।

NHAI के मुताबिक, RajmargYatra ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है और इसके जरिए अब तक 80 लाख से ज्यादा एनुअल पास जारी किए जा चुके हैं। यह ऐप Android और iPhone (iOS) दोनों पर उपलब्ध है।

अगला लेख