मार्केट न्यूज़
.png)
5 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 18:56 IST
सारांश
आज Kalpataru Projects International, IFCI, TD Power Systems, Finolex Cables, JSW Dulux, Balrampur Chini Mills, Swan Defence and Heavy Industries, SKF India Industrial, Bata India और KPI Green Energy के नतीजे भी आ रहे हैं।

आज Manappuram Finance और NBCC (India) समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे घोषित हो रहे हैं।
इसके अलावा आज Kalpataru Projects International, IFCI, TD Power Systems, Finolex Cables, JSW Dulux, Balrampur Chini Mills, Swan Defence and Heavy Industries, SKF India Industrial, Bata India और KPI Green Energy के नतीजे भी घोषित किए गए।
Gujarat Energy के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 999 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 351 करोड़ रुपये था। इसके रेवेन्यू में भी 65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 9,545 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Manappuram Finance ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 41 फीसदी बढ़कर 552 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 392 करोड़ रुपये था। कंपनी की NII में 31 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह 1,436 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। 1 जनवरी से 5 साल के लिए आशीष सिंह को MD और CEO नियुक्त किया गया है।
जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपना कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 4.49% बढ़कर ₹46.11 करोड़ रहने की जानकारी दी है। पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹44.13 करोड़ था।
NBCC India ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 17 फीसदी बढ़कर 155 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह 132 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 5.6 फीसदी की गिरावट के साथ 2,260 करोड़ रुपये पर आ गया है।
Balrampur Chini के जून तिमाही के नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 14.5 फीसदी घटकर 44.1 करोड़ रुपये पर आ गया है। वहीं इसका रेवेन्यू 6.2 फीसदी की बढ़त के साथ 1,637 करोड़ रुपये हो गया।
रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 18.46% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹159 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹134.53 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.55% बढ़कर ₹4,321.23 करोड़ हो गया।
Siemens Ltd ने मंगलवार को बताया कि जून तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कई गुना बढ़कर ₹2,143 करोड़ हो गया है। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 14.75% बढ़कर ₹4,713.70 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹4,108 करोड़ था।
रियल एस्टेट कंपनी एम्बेसी डेवलपमेंट्स लिमिटेड ने जून तिमाही में ₹234.40 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का नेट लॉस ₹165.64 करोड़ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय पिछले साल की इसी अवधि के ₹694.05 करोड़ से घटकर ₹241.28 करोड़ रह गई।
Unichem Laboratories के जून तिमाही के नतीजे घोषित हो गए हैं। कंपनी का को 41.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले साल कंपनी को 10.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसका रेवेन्यू 20 फीसदी बढ़कर 633 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 527 करोड़ रुपये था।
Zydus Lifesciences ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 34.9% की गिरावट दर्ज की है, जिससे यह ₹1,521 करोड़ से घटकर ₹990 करोड़ हो गया है। वहीं, इसके ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹8,017 करोड़ हो गया है।
लॉयड्स एंटरप्राइजेज का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 55.77% घटकर ₹110 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹248.67 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 70.15% बढ़कर ₹563.03 करोड़ हो गया।
MRF के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6.52 फीसदी घटकर 479.25 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 512.67 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू करीब 10 फीसदी बढ़कर 8,415.50 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल की जून तिमाही में यह आंकड़ा 7,675.64 करोड़ रुपये था।
MRF के शेयरों में आज करीब 1 फीसदी की गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 132700 रुपये के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 56,279.97 करोड़ रुपये है। कंपनी आज जून तिमाही के नतीजे जारी करेगी।
KPI Green के तिमाही नतीजे घोषित हो गए हैं। जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 18% घटकर 85.6 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 104 करो़ड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 15% बढ़कर 693.8 हो गया है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख