return to news
  1. US-Iran तनाव ने बढ़ाया क्रूड ऑयल का भाव, आज इन वजहों से बाजार में बढ़ी बिकवाली

मार्केट न्यूज़

US-Iran तनाव ने बढ़ाया क्रूड ऑयल का भाव, आज इन वजहों से बाजार में बढ़ी बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 11:12 IST

सारांश

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों देशों के बीच बातचीत में उस समय गतिरोध आ गया, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और शांति समझौते की शर्तों पर सहमति नहीं बन सकी।

Stock Market

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर आज कच्चे तेल के भाव पर भी दिख रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 11 अगस्त को गिरावट नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 430 अंकों की कमजोरी नजर आई और यह 78,114.07 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 123 अंकों की गिरावट के साथ 24460.90 के लेवल पर आ गया। बढ़ते जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच क्रूड ऑयल का भाव उछल गया है। इसके अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये में भी कमजोरी है। यहां बताया गया है कि बाजार में आज की गिरावट के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका-ईरान बातचीत में फंसा पेंच

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। दोनों देशों के बीच बातचीत में उस समय गतिरोध आ गया, जब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और शांति समझौते की शर्तों पर सहमति नहीं बन सकी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप ने ईरान से युद्ध, हमलों और प्रदर्शनों में मारे गए लोगों के लिए मुआवजे की मांग की है। दूसरी तरफ तेहरान ने कहा कि Strait of Hormuz को फिर से खोलने से पहले वॉशिंगटन को प्रतिबंध हटाने होंगे और कई अन्य शर्तें पूरी करनी होंगी। इससे दोनों देशों के बीच जल्द समझौते की उम्मीद कमजोर हुई है।

क्रूड ऑयल में उछाल

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का असर आज कच्चे तेल के भाव पर भी दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत बढ़कर 88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड 82.45 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। दोनों ही बेंचमार्क 31 जुलाई के बाद के अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए। इससे पहले सोमवार को दोनों में करीब 5 फीसदी की जोरदार तेजी आई थी।

रुपये पर भी दबाव

आज अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में भी कमजोरी है। आज 11 अगस्त 2026 को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की वैल्यू 8 पैसे गिरकर 95.38 के स्तर पर आ गई। रुपये में गिरावट से भी बाजार का सेंटीमेंट कमजोर हुआ।

बैंकिंग और FMCG शेयरों पर दबाव

आज के कारोबार में बैंकिंग और FMCG शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी बैंक इंडेक्स करीब 0.70 फीसदी तक टूट गया है। निफ्टी प्राइवेट बैंक और PSU बैंक इंडेक्स भी लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। निफ्टी FMCG इंडेक्स भी करीब 0.70 फीसदी लुढ़क गया है। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, मेटल, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में भी कमजोरी नजर आई। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बढ़ गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख