return to news
  1. Behari Lal Engineering IPO: 12 अगस्त को खुलेगा ₹302 करोड़ का इश्यू, लेकिन पहले समझ लें बिजनेस और फाइनेंशियल

मार्केट न्यूज़

Behari Lal Engineering IPO: 12 अगस्त को खुलेगा ₹302 करोड़ का इश्यू, लेकिन पहले समझ लें बिजनेस और फाइनेंशियल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 11, 2026, 14:11 IST

सारांश

Behari Lal Engineering इस IPO के जरिए कुल ₹301.62 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹93 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹208.62 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर Garg फैमिली और निवेशक SG Tech Engineering अपने शेयर बेचेंगे।

Behari Lal Engineering IPO

Behari Lal Engineering IPO के लिए एंकर बुक 11 अगस्त को खुलेगी।

दिल्ली की आयरन और स्टील मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Behari Lal Engineering अपना IPO लेकर आ रही है। कंपनी का IPO 12 अगस्त 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इसके लिए शेयर का प्राइस बैंड ₹271 से ₹285 प्रति शेयर तय किया गया है। निवेशक इस इश्यू में 14 अगस्त तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के साथ मेनबोर्ड IPO बाजार में भी हलचल बढ़ने वाली है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹301.62 करोड़ जुटाएगी कंपनी

Behari Lal Engineering इस IPO के जरिए कुल ₹301.62 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसमें ₹93 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹208.62 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर Garg फैमिली और निवेशक SG Tech Engineering अपने शेयर बेचेंगे। SG Tech Engineering की कंपनी में करीब 10 फीसदी हिस्सेदारी है। IPO के ऊपरी प्राइस बैंड पर कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹1,200 करोड़ से ज्यादा होने की उम्मीद है।

कब खुलेगा IPO और कब होगी लिस्टिंग?

Behari Lal Engineering IPO के लिए एंकर बुक 11 अगस्त को खुलेगी। इसके बाद आम निवेशकों के लिए IPO 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद हो जाएगा। शेयर अलॉटमेंट 17 अगस्त तक फाइनल होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयरों की BSE और NSE पर संभावित लिस्टिंग 19 अगस्त को हो सकती है।

₹14,820 से कर सकते हैं निवेश

इस IPO में निवेश करने के लिए कम से कम 52 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। इसके बाद 52 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगाई जा सकती है। ₹285 के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से एक लॉट के लिए निवेशक को ₹14,820 खर्च करने होंगे। वहीं रिटेल निवेशक अधिकतम ₹1,92,660 तक की बोली लगा सकता है।

IPO में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए रखा गया है। वहीं 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों और बाकी 15 फीसदी हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के लिए आरक्षित है।

IPO से जुटाए पैसे का क्या करेगी कंपनी?

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपने कारोबार को बढ़ाने में करेगी। इसमें करीब ₹63 करोड़ नए उपकरण और मशीनरी खरीदने, सिविल वर्क और रूफटॉप सोलर पैनल लगाने पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा करीब ₹57 लाख का इस्तेमाल लोन चुकाने में किया जाएगा। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

कंपनी क्या कारोबार करती है?

Behari Lal Engineering आयरन और स्टील सेक्टर में काम करती है। कंपनी कस्टमाइज्ड इंजीनियरिंग प्रोडक्ट्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स में रोलिंग मिलों के लिए मेटल रोल, इंजीनियरिंग कास्टिंग, फोर्जिंग इंगॉट्स और कार्बन, अलॉय स्टील व स्टेनलेस स्टील बार शामिल हैं। कंपनी के पंजाब में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं और इसका दावा है कि यह भारत की बड़ी मेटल रोल निर्माता कंपनियों में से एक है।

कंपनी की कमाई कैसी रही?

वित्त वर्ष 2025-26 में Behari Lal Engineering का मुनाफा 22 फीसदी बढ़कर ₹64.6 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹53 करोड़ था। इसी दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 5.1 फीसदी बढ़कर ₹534 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹507.9 करोड़ था। इस IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर Emkay Global Financial Services और Systematix Corporate Services हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख