return to news
  1. India Post Payments Bank ने शुरू किए Mutual Fund और Insurance प्लेटफॉर्म, दुकानदारों के लिए DakPay साउंड बॉक्स भी लॉन्च

पर्सनल फाइनेंस

India Post Payments Bank ने शुरू किए Mutual Fund और Insurance प्लेटफॉर्म, दुकानदारों के लिए DakPay साउंड बॉक्स भी लॉन्च

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 02, 2026, 14:24 IST

सारांश

IPPB ने Digital Insurance Technology Platform भी लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहकों को Life, Health और General Insurance से जुड़े उत्पाद डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे IPPB की सेवाएं सिर्फ पैसे जमा करने और डिजिटल पेमेंट तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि ग्राहक निवेश और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े उत्पाद भी एक्सेस कर सकेंगे।

India Post Payments Bank

31 मार्च 2026 तक India Post Payments Bank के 13.25 करोड़ ग्राहक थे।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने अपने ग्राहकों के लिए म्यूचुअल फंड और इंश्योरेंस से जुड़ी डिजिटल सुविधाएं शुरू की हैं। बैंक ने ये दोनों प्लेटफॉर्म 1 सितंबर 2026 को अपनी 9वीं Foundation Day के मौके पर लॉन्च किए। इसका मकसद ग्राहकों को बैंकिंग और पेमेंट के अलावा निवेश और बीमा जैसी सुविधाएं भी डिजिटल तरीके से उपलब्ध कराना है। इसके अलावा IPPB ने DakPay Sound Box लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर दुकानदारों और व्यापारियों के लिए तैयार किया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Digital Mutual Fund Platform क्या है?

PIB की रिपोर्ट के मुताबिक IPPB ने Digital Mutual Fund Platform लॉन्च किया है। बैंक के मुताबिक, इसके जरिए ग्राहकों को म्यूचुअल फंड में निवेश करने का आसान और डिजिटल तरीका मिलेगा। यानी अब IPPB के ग्राहक बैंकिंग सेवाओं के साथ-साथ निवेश से जुड़ी सुविधा भी एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ले सकेंगे। हालांकि, अभी जारी जानकारी में यह साफ नहीं किया गया है कि इस प्लेटफॉर्म पर कौन-कौन से Mutual Fund schemes या Asset Management Companies (AMCs) उपलब्ध होंगी। इसके अलावा फीस, कमीशन या दूसरे चार्ज की जानकारी भी सार्वजनिक नहीं की गई है।

Insurance के लिए भी नया प्लेटफॉर्म

IPPB ने Digital Insurance Technology Platform भी लॉन्च किया है। इसके जरिए ग्राहकों को Life, Health और General Insurance से जुड़े उत्पाद डिजिटल माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे IPPB की सेवाएं सिर्फ पैसे जमा करने और डिजिटल पेमेंट तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि ग्राहक निवेश और वित्तीय सुरक्षा से जुड़े उत्पाद भी एक्सेस कर सकेंगे।

दुकानदारों के लिए DakPay Sound Box

IPPB ने DakPay Sound Box लॉन्च किया है। इसे खासतौर पर दुकानदारों और व्यापारियों के लिए तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल डिजिटल पेमेंट स्वीकार करने के दौरान पेमेंट की जानकारी आसानी से पाने के लिए किया जा सकेगा। इससे छोटे दुकानदारों के लिए रोजाना के डिजिटल ट्रांजैक्शन को मैनेज करना आसान होने की उम्मीद है।

पिछले साल लॉन्च हुए तीन सेविंग अकाउंट

पिछले एक साल में IPPB ने तीन नए सेविंग अकाउंट भी शुरू किए। SHG Savings Account Self Help Groups और ग्रामीण माइक्रो-एंटरप्रेन्योर के लिए बनाया गया है। Surakshit Savings Account में ₹25,000 का साइबर इंश्योरेंस मिलता है, जो phishing, spoofing और SIM-jacking जैसे जोखिमों से सुरक्षा देता है। वहीं Sampoorna Savings Account में वित्तीय सुरक्षा के साथ wellness और cyber protection जैसे फायदे शामिल हैं।

IPPB के पास 13.25 करोड़ ग्राहक

India Post Payments Bank को Department of Posts के तहत स्थापित किया गया है और यह पूरी तरह भारत सरकार के स्वामित्व वाला बैंक है। इसकी शुरुआत 1 सितंबर 2018 को हुई थी। इसका मुख्य उद्देश्य खासकर ग्रामीण और कम बैंकिंग सुविधा वाले लोगों तक आसान वित्तीय सेवाएं पहुंचाना है।

इन नई सुविधाओं का सबसे बड़ा फायदा IPPB के विशाल ग्राहक आधार तक पहुंच के कारण हो सकता है। 31 मार्च 2026 तक IPPB के 13.25 करोड़ ग्राहक थे। इनमें करीब 77% ग्राहक ग्रामीण इलाकों में रहते हैं और 49% ग्राहक महिलाएं हैं। बैंक के ग्राहकों के पास कुल ₹29,104 करोड़ की जमा राशि थी।

IPPB की खासियत इसकी India Post के नेटवर्क से जुड़ी पहुंच है। बैंक करीब 1.65 लाख डाकघरों के नेटवर्क का इस्तेमाल करता है, जिनमें लगभग 1.40 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। इसका नेटवर्क देश के करीब 5.57 लाख गांवों और कस्बों तक पहुंचता है।

निवेश करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

सिर्फ प्लेटफॉर्म उपलब्ध होने का मतलब यह नहीं है कि वहां मिलने वाला हर म्यूचुअल फंड या इंश्योरेंस पॉलिसी आपके लिए सही है। म्यूचुअल फंड चुनते समय रिस्क, खर्च, निवेश का लक्ष्य और समय अवधि जरूर देखें। सिर्फ पुराने रिटर्न देखकर निवेश न करें। इंश्योरेंस खरीदते समय कवरेज, प्रीमियम, एक्सक्लूजन, वेटिंग पीरियड, पॉलिसी अवधि और क्लेम की शर्तों को समझना जरूरी है।

अगला लेख