return to news
  1. SBI यूजर्स के लिए जरूरी खबर, कल कुछ देर के लिए बंद होगी UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज, पूरी डीटेल यहां

पर्सनल फाइनेंस

SBI यूजर्स के लिए जरूरी खबर, कल कुछ देर के लिए बंद होगी UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग सर्विसेज, पूरी डीटेल यहां

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 10:46 IST

सारांश

9 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते एसबीआई की सभी शाखाएं भी कल बंद रहेंगी। ऐसे में शेड्यूल्ड मेंटिनेंस के चलते एसबीआई यूजर्स को 45 मिनट के लिए असुविधा झेलनी पड़ेगी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया

एसबीआई यूजर्स के लिए यह खबर बहुत अहम है।

SBI Scheduled Maintenance: अगर आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की ऑनलाइन सर्विसेज इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया है कि 9 मई यानी कि शनिवार को 45 मिनट के लिए बैंक की यूपीआई, आईएमपीएस, YONO इंटरनेट बैंकिंग, NEFT, RTGS सर्विसेज 45 मिनट के लिए बंद रहेंगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की ओर से लिखा गया, ‘निर्धारित रखरखाव (Scheduled Maintenance) काम के कारण, हमारी UPI, IMPS, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, NEFT और RTGS सर्विसेज 09.05.2026 को 01:45 बजे से 02:30 बजे (IST) तक (45 मिनट) अस्थायी रूप से अनुपलब्ध रहेंगी। इस बीच, ग्राहकों को हमारी UPI Lite और ATM सर्विसेज का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। असुविधा के लिए हमें खेद है और आपके धैर्य के लिए धन्यवाद।’

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आज फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के मार्च क्वार्टर का फाइनेंशियल रिजल्ट जारी करेगा। इससे पहले बैंक के शेयरों में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। 9 मई को महीने का दूसरा शनिवार होने के चलते एसबीआई की सभी शाखाएं भी कल बंद रहेंगी। ऐसे में शेड्यूल्ड मेंटिनेंस के चलते एसबीआई यूजर्स को 45 मिनट के लिए असुविधा झेलनी पड़ेगी।

एसबीआई Q4 रिजल्ट्स से क्या उम्मीदें?

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक के प्रदर्शन पर पूरे बाजार की नजरें टिकी हुई हैं। इस बार के नतीजों को लेकर अलग-अलग ब्रोकरेज हाउसेज ने अपने अनुमान पेश किए हैं। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि बैंक का नेट प्रॉफिट इस बार स्थिर रह सकता है या इसमें गिरावट आ सकती है, जबकि कुछ का मानना है कि बैंक का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहेगा। बैंक के लोन ग्रोथ और डिपॉजिट जुटाने की क्षमता पर भी सभी की निगाहें हैं। बता दें कि आज शाम 5 बजे के करीब कंपनी मार्च तिमाही के नतीजे जारी करने वाली है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख