return to news
  1. LIC ने कपल्स के लिए लॉन्च किए 2 नए गारंटीड इंश्योरेंस प्लान, समझिए क्या है इनमें खास

पर्सनल फाइनेंस

LIC ने कपल्स के लिए लॉन्च किए 2 नए गारंटीड इंश्योरेंस प्लान, समझिए क्या है इनमें खास

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 26, 2026, 18:16 IST

सारांश

LIC का यह जॉइंट लाइफ एंडोमेंट प्लान है, यानी एक ही पॉलिसी में पति और पत्नी दोनों कवर होंगे। अगर किसी एक के साथ कुछ होता है, तो पॉलिसी के नियमों के अनुसार फायदा मिलेगा। साथ ही मैच्योरिटी पर भी तय रकम मिलेगी।

LIC

LIC के ये दोनों प्लान खास तौर पर पति-पत्नी के लिए बनाए गए हैं।

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने कपल्स के लिए दो नए जॉइंट लाइफ इंश्योरेंस प्लान लॉन्च किए हैं। इनमें New Jeevan Sathi Single Premium और New Jeevan Sathi Limited Premium शामिल हैं। ये दोनों प्लान खास तौर पर पति-पत्नी के लिए बनाए गए हैं, ताकि एक ही पॉलिसी में दोनों को लाइफ कवर और सेविंग्स का फायदा मिल सके। यहां हम समझेंगे कि इन दोनों पॉलिसी में क्या अंतर है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है इन दोनों पॉलिसी में खास?

यह जॉइंट लाइफ एंडोमेंट प्लान है, यानी एक ही पॉलिसी में पति और पत्नी दोनों कवर होंगे। अगर किसी एक के साथ कुछ होता है, तो पॉलिसी के नियमों के अनुसार फायदा मिलेगा। साथ ही मैच्योरिटी पर भी तय रकम मिलेगी।

ये नॉन लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग प्लान हैं, यानी इनका रिटर्न शेयर बाजार से जुड़ा नहीं है और फायदा पहले से तय रहेगा। ये दोनों प्लान जून 2026 से उपलब्ध होंगे। ग्राहक इन्हें ऑनलाइन भी खरीद सकेंगे और ऑफलाइन भी। इसे LIC एजेंट, ब्रोकर, कॉर्पोरेट एजेंट और Insurance Marketing Firms के जरिए भी खरीदा जा सकेगा।

New Jeevan Sathi Single Premium

पहला प्लान New Jeevan Sathi Single Premium है। इसमें आपको सिर्फ एक बार प्रीमियम देना होगा। LIC के अनुसार इसमें हर ₹1,000 के बेसिक सम एश्योर्ड पर ₹70 की गारंटीड एडिशन मिलेगी, जो पूरे पॉलिसी टर्म तक जुड़ती रहेगी। इसमें ग्राहक दो तरह के डेथ बेनिफिट विकल्प चुन सकते हैं। पॉलिसी अवधि 10, 15, 20 और 25 साल की होगी। इसमें एंट्री की न्यूनतम उम्र 18 साल है और कम से कम ₹3 लाख का बीमा लेना होगा।

New Jeevan Sathi Limited Premium

दूसरा प्लान New Jeevan Sathi Limited Premium है। इसमें पूरा पैसा एक साथ नहीं देना होगा, बल्कि 5, 10 या 15 साल में किस्तों में प्रीमियम भर सकते हैं। इसमें हर साल दिए गए कुल प्रीमियम का 7% गारंटीड एडिशन के रूप में मिलेगा। खास बात यह है कि अगर प्रीमियम भुगतान अवधि के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो आगे का प्रीमियम माफ हो सकता है। इस Limited Premium प्लान में पॉलिसी अवधि 10 से 25 साल तक चुनने की सुविधा है। इसमें भी अलग-अलग डेथ बेनिफिट विकल्प दिए गए हैं।

और भी हैं फायदे

दोनों प्लान में एक और सुविधा है। अगर मैच्योरिटी या डेथ क्लेम का पैसा एकमुश्त नहीं चाहिए, तो उसे 5, 10 या 15 साल तक किस्तों में लिया जा सकता है। यानी आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना पेआउट चुन सकते हैं। LIC ने यह भी कहा है कि मौजूदा LIC पॉलिसीधारकों और मृत पॉलिसीधारकों के नॉमिनी/बेनिफिशियरी को कुछ रिबेट यानी छूट मिलेगी। इसके अलावा अतिरिक्त प्रीमियम देकर ऑप्शनल राइडर बेनिफिट्स भी जोड़े जा सकते हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख