return to news
  1. FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर इन बैंकों में मिल रहा है 8% से ज्यादा रिटर्न, चेक करें लिस्ट

पर्सनल फाइनेंस

FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर इन बैंकों में मिल रहा है 8% से ज्यादा रिटर्न, चेक करें लिस्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 18:25 IST

सारांश

FD Interest Rates, Fixed Deposit Rates, Highest FD Rates, Bank FD Interest Rates, FD Returns, Fixed Deposit Investment, Senior Citizen FD Rates, High Interest FD Schemes, फिक्स्ड डिपॉजिट

Fixed Deposit

Fixed Deposit में निवेश से पहले अलग-अलग बैंकों के ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है।

FD Interest Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आज भी निवेश के सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक बना हुआ है। ये एक ऐसा निवेश विकल्प है जहां डिपॉजिटर्स को उनकी रकम पर एक तय समय तक ब्याज मिलता है। इस समय स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को निवेश पर ज्यादा ब्यज ऑफर कर रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर के बैंकों में तुलनात्मक रूप से कम रिटर्न मिल रहा है। अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश का मन बना रहे हैं तो पहले अलग-अलग बैंकों के ब्याज दरों की तुलना करना जरूरी है। यहां हमने जून 2026 में ऑफर की जा रही FD की ब्याज दरों की जानकारी दी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

स्मॉल फाइनेंस बैंक में कितनी है ब्याज दर

इस समय जना स्मॉल फाइनेंस बैंक में FD की ब्याज दर सबसे ज्यादा 8.11 फीसदी है। इसके अलावा सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक में 8.10 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है। शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.80 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक में 7.75 फीसदी तक का रिटर्न मिल रहा है।

पब्लिक सेक्टर बैंक में कितना मिल रहा है रिटर्न

पब्लिक सेक्टर बैंक की बात करें तो पंजाब एंड सिंध बैंक सालाना 6.75 फीसदी तक का ब्याज दे रहा है। वहीं बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक 6.70 फीसदी तक का ब्याज हासिल कर सकते हैं। बैंक ऑफ महाराष्ट्र सालाना 6.65 फीसदी का ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके अलावा इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में सालाना 6.60 फीसदी का ब्याज मिल रहा है।

प्राइवेट बैंक का क्या है अपडेट

प्राइवेट बैंकों में सरकारी बैंकों की तुलना में FD पर ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है। CSB Bank के ग्राहक 7.35 फीसदी तक का रिटर्न हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा Bandhan Bank, IDFC FIRST Bank और DCB Bank सालाना 7.25 फीसदी तक की ब्याज दरें दे रहा है। RBL Bank में भी 7.20 फीसदी तक का ब्याज हासिल किया जा सकता है।

ब्याज दरों से जुड़े ये सभी आंकडे़ 1 जून 2026 तक के हैं। निवेशकों को निवेश से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि बैंक का चुनाव सिर्फ ब्याज दरों के आधार पर नहीं होना चाहिए। पैसे जमा करने से पहले सुरक्षा, लिक्विडिटी की जरूरतें और समय से पहले पैसे निकालने पर लगने वाले जुर्माने जैसे फैक्टर्स पर भी विचार करना चाहिए। ध्यान रहे कि भारत में किसी भी बैंक के डूबने या बंद होने की स्थिति में आपको अधिकतम ₹5 लाख तक का बीमा मिलता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख