पर्सनल फाइनेंस
.png)
4 min read | अपडेटेड June 03, 2026, 14:36 IST
सारांश
पर्सनल लोन के लिए डॉक्यूमेंट्स के साथ-साथ आपकी योग्यता भी देखी जाती है। आमतौर पर 21 से 60 साल के नौकरीपेशा लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। लोन की रकम आपकी मंथली सैलरी पर निर्भर करती है। अलग-अलग बैंकों में मिनिमम इनकम की सीमा अलग होती है। क्रेडिट स्कोर अच्छा होने पर बेहतर ब्याज दर मिलती है।

पर्सनल लोन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और योग्यता की पूरी लिस्ट। Image: Shutterstock
अपने घर को एक नया लुक देने के लिए मरम्मत कराना हो, घर में किसी की शादी हो, कहीं घूमने जाना हो या फिर कोई अन्य जरूरी सामान खरीदना हो, इन सभी वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में पर्सनल लोन आपकी बड़ी मदद कर सकता है। लेकिन पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने से पहले सरकारी या प्राइवेट बैंकों, एनबीएफसी और डिजिटल लेंडर्स द्वारा मांगे जाने वाले जरूरी डॉक्यूमेंट्स को समझना बेहद आवश्यक है। अगर आपके पास पूरे पेपर्स नहीं होंगे, तो लोन एप्लीकेशन को प्रोसेस या अप्रूव नहीं किया जाएगा। हर लेंडर के नियम थोड़े अलग हो सकते हैं, लेकिन पहचान, एड्रेस और इनकम वैरिफिकेशन के लिए कुछ स्टैंडर्ड पेपर्स हमेशा मांगे जाते हैं। इन पेपर्स को पहले से तैयार रखने पर लोन अप्रूवल की प्रोसेस काफी फास्ट हो जाती है।
पर्सनल लोन लेने के लिए कुछ पेपर्स बहुत ही जरूरी होते हैं जिनके बिना एप्लीकेशन आगे नहीं बढ़ सकती। इसमें सबसे पहला और महत्वपूर्ण नाम पैन कार्ड का है। पैन कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट है जिसके बिना आप पर्सनल लोन के लिए अप्लाई ही नहीं कर सकते हैं। इसके बाद पिछले तीन महीने की सैलरी स्लिप मांगी जाती है, जिससे लेंडर को आपकी कमाई की क्षमता और कंपनी के साथ आपके जुड़ाव का पता चलता है। आमतौर पर आपको मिलने वाला लोन आपकी मंथली सैलरी का ही कुछ मल्टीपल होता है। इसके साथ ही आपको अपना आधार कार्ड भी सबमिट करना होता है और आधार ऑथेंटिकेशन की प्रोसेस को पूरा करना होता है। इस प्रोसेस के दौरान आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है।
पर्सनल लोन के लिए योग्यता की शर्तें अलग-अलग लेंडर्स के हिसाब से बदल सकती हैं, लेकिन कुछ सामान्य शर्तें सभी के लिए एक जैसी होती हैं। लोन अप्लाई करने वाला व्यक्ति किसी संस्थान में नौकरीपेशा होना चाहिए और उसे अपनी सेवा के बदले हर महीने सैलरी मिलती हो। प्राइवेट लिमिटेड और पब्लिक लिमिटेड कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा सरकारी सेक्टर, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग यानी पीएसयू, सेंट्रल और लोकल गवर्नमेंट बॉडीज के कर्मचारी भी पर्सनल लोन पाने के योग्य माने जाते हैं।
उम्र की बात करें तो पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति की उम्र सामान्य तौर पर 21 साल से लेकर 60 साल के बीच होनी चाहिए। एक्सिस बैंक जैसे कुछ लेंडर्स यह भी तय करते हैं कि लोन मैच्योर होने के समय यानी लोन खत्म होने तक कर्जदार की उम्र 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा लेंडर आपकी मिनिमम नेट मंथली इनकम भी चेक करते हैं। यह सीमा भी अलग-अलग बैंकों में अलग होती है। उदाहरण के लिए, HDFC बैंक में अप्लाई करने के लिए आपकी नेट मंथली इनकम कम से कम 25,000 रुपये होनी चाहिए, जबकि एक्सिस बैंक ने इस मिनिमम मंथली इनकम की जरूरत को 15,000 रुपये तय किया है।
अगर आप बिना किसी परेशानी के पर्सनल लोन पाना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना क्रेडिट स्कोर चेक करें। यदि आपका क्रेडिट स्कोर 750 से अधिक है, तो लोन अप्रूव होने के चांस बहुत बढ़ जाते हैं और आपको बेहतर ब्याज दरें भी मिलती हैं। इसके बाद अलग-अलग बैंकों, NBFC या डिजिटल लेंडर्स की वेबसाइट पर जाकर उनके लोन ऑफर्स, ब्याज दरों, लोन की अवधि और अन्य चार्जेस की तुलना जरूर करें। अपने बजट के हिसाब से सही रीपेमेंट प्लान चुनने के लिए आप प्रमुख लेंडर्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल आसानी से कर सकते हैं। अपने सभी पेपर्स जैसे पैन, आधार, सैलरी स्लिप और एड्रेस प्रूफ को वैरिफिकेशन के लिए तैयार रखें और फिर अपनी सुविधा के अनुसार ऑनलाइन या बैंक ब्रांच में जाकर ऑफलाइन अप्लाई करें।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख
What is a Corporate Bond? A Complete Guide to Corporate Bonds in India
Credit Score vs CIBIL Score: Key Differences
What is a UPI Credit Card and How Does it Work?
Explore Learning Centre
All topics · stocks, MFs, derivatives, IPOs