return to news
  1. EPFO: 15 जुलाई तक खाते में आएगा PF का ब्याज, इन 5 तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस

पर्सनल फाइनेंस

EPFO: 15 जुलाई तक खाते में आएगा PF का ब्याज, इन 5 तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 17:47 IST

सारांश

श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि करीब 34 करोड़ EPF खातों में 8.25% की दर से ब्याज जमा किया जा रहा है। इसके तहत करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज खातों में क्रेडिट होगा। उन्होंने कहा कि पहले ब्याज की प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर में पूरी होती थी, लेकिन इस बार इसे पहले शुरू कर दिया गया है।

EPFO

EPFO: ब्याज पहले ऑटो-प्रोसेस होगा और फिर फील्ड अधिकारियों की जांच के बाद खाते में दिखाई देगा।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने FY26 के लिए पीएफ खाते में ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। सरकार ने पिछले महीने EPF पर 8.25% ब्याज को मंजूरी दी थी। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि करीब 34 करोड़ EPF खातों में 8.25% की दर से ब्याज जमा किया जा रहा है। इसके तहत करीब 1.44 लाख करोड़ रुपये का ब्याज खातों में क्रेडिट होगा। उन्होंने कहा कि पहले ब्याज की प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर में पूरी होती थी, लेकिन इस बार इसे पहले शुरू कर दिया गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

15 जुलाई तक पासबुक में दिखेगा ब्याज

मंत्री के मुताबिक, EPFO सदस्य 15 जुलाई तक अपनी पासबुक में ब्याज की एंट्री देख सकेंगे। ब्याज पहले ऑटो-प्रोसेस होगा और फिर फील्ड अधिकारियों की जांच के बाद खाते में दिखाई देगा।

SMS से भी मिल जाएगी जानकारी

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 77382 99899 पर EPFOHO UAN ENG लिखकर SMS भेजें। यहां ENG की जगह अपनी पसंदीदा भाषा का कोड भी लिख सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

DigiLocker से भी देख सकते हैं PF पासबुक

DigiLocker ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन करें। इसके बाद Issued Documents या Search Documents में जाकर Employee Provident Fund – Passbook चुनें। UAN और OTP से सत्यापन करने के बाद आपकी EPF पासबुक और बैलेंस स्क्रीन पर दिखाई देगा।

EPFO पोर्टल पर ऐसे चेक करें PF बैलेंस

EPFO पोर्टल पर PF बैलेंस देखने के लिए सबसे पहले आपका UAN एक्टिव होना चाहिए। इसके बाद EPFO Member Passbook Portal पर जाएं। UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालकर लॉगिन करें। आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से सत्यापन करें। अपना Member ID चुनें। फिर View Passbook पर क्लिक करें। इसके बाद आपकी PF पासबुक और ब्याज की जानकारी दिखाई देगी।

UMANG ऐप से भी देख सकते हैं बैलेंस

UMANG ऐप पर UAN से जुड़े मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के बाद Services > Social Security > EPFO > Employee Centric Services > View Passbook में जाकर UAN और OTP की मदद से लॉगिन करें। इसके बाद अपनी PF पासबुक देख सकते हैं।

मिस्ड कॉल से ऐसे पता करें PF बैलेंस

अगर आपका UAN एक्टिव है और आधार, PAN या बैंक खाते से लिंक है, तो रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें। दो रिंग के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी और SMS के जरिए PF बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख