return to news
  1. हायर एजुकेशन की प्लानिंग में कारगर हो सकते हैं ये 5 फाइनेंशियल स्टेप्स, यहां समझें कैसे बनेगा काम

पर्सनल फाइनेंस

हायर एजुकेशन की प्लानिंग में कारगर हो सकते हैं ये 5 फाइनेंशियल स्टेप्स, यहां समझें कैसे बनेगा काम

Upstox

4 min read | अपडेटेड October 22, 2026, 14:50 IST

सारांश

बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सही समय पर वित्तीय योजना बनाना बहुत जरूरी है। पढ़ाई के हर चरण को तय समय में बांटकर और महंगाई को जोड़कर लक्ष्य निर्धारित किया जा सकता है। गारंटीड इनकम, बच्चों में पैसे की समझ और सालाना रिव्यू से बच्चों का एजुकेशन फंड आसानी से तैयार हो जाता है।

how-to-plan-child-education-milestones

बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सही वित्तीय योजना बनाना उनके सुरक्षित फ्यूचर के लिए बेहद जरूरी है। | Image source: Shutetrstock

माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चों को बेहतरीन शिक्षा मिले और वे तरक्की करें। हालांकि उच्च शिक्षा की बढ़ती लागत और सही प्लानिंग न होना अक्सर बड़ी चुनौती बन जाता है। एक अनुशासित फाइनेंशियल विजन अपनाने की शुरुआत तभी होती है जब बच्चे की शैक्षिक यात्रा को तय समय सीमाओं में बांटा जाए। सही समय पर कदम उठाकर माता-पिता बिना किसी तनाव के बच्चों की पढ़ाई के लिए फंड तैयार कर सकते हैं। पांच आसान और भरोसेमंद कदम उठाकर आप अपने बच्चे के एजुकेशन गोल को पूरी सुरक्षा के साथ हासिल कर सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

पढ़ाई के अहम पड़ावों की शुरुआत में करें पहचान

बच्चे की पढ़ाई की यात्रा कई प्रमुख पड़ावों से होकर गुजरती है। स्कूल की पढ़ाई से लेकर कॉलेज या यूनिवर्सिटी में दाखिले तक अलग-अलग समय पर पैसों की जरूरत होती है। अगर माता-पिता इन पड़ावों की पहचान शुरुआत में ही कर लेते हैं, तो उन्हें साफ अंदाजा मिल जाता है कि किस समय कितनी पूंजी चाहिए। इससे वे अपनी बचत और निवेश के समय को उसी हिसाब से व्यवस्थित कर पाते हैं और ऐन वक्त पर पैसों का कोई दबाव नहीं बनता है।

एजुकेशन इंफ्लेशन को जोड़ना है जरूरी

हायर एजुकेशन की प्लानिंग करते समय आज की कॉलेज फीस को आधार मानना सबसे बड़ी चूक होती है। मौजूदा फीस के हिसाब से लक्ष्य तय करने पर फंड कम पड़ सकता है, क्योंकि शिक्षा की महंगाई तेजी से बढ़ती है। इसलिए आने वाले समय के एजुकेशन इंफ्लेशन को जोड़कर ही टारगेट रकम तय करनी चाहिए। जब महंगाई का ध्यान रखकर तैयारी की जाती है, तो आपका फंड समय से आगे रहता है और दाखिले के समय कोई दिक्कत नहीं आती है।

तय समय पर गारंटीड इनकम का जरिया बनाएं

अपनी योजना के साथ एक निश्चित समय सीमा और तय रकम तय करने से सारा भ्रम दूर हो जाता है। ऐसे में नियमित और गारंटीड इनकम का जरिया बनाना मददगार साबित होता है। एचडीएफसी लाइफ क्लिक टू अचीव जैसा प्लान बच्चे के फ्यूचर के लिए मजबूत सुरक्षा देता है। इसमें मृत्यु, गंभीर बीमारी या स्थायी दिव्यांगता जैसी अप्रत्याशित स्थिति में प्रीमियम वेवर की सुविधा मिलती है, जिससे संकट के समय भी बच्चे की पढ़ाई का फ्यूचर सुरक्षित रहता है। ऐसे ही कई प्लान LIC का भी है। आप अपने नजदीकी बैंक के ब्रांच में विजिट कर डीटेल ले सकते हैं।

बच्चों में बचपन से विकसित करें वित्तीय समझ

आर्थिक अनुशासन के लिए बच्चों को भी उम्र के हिसाब से पैसों की बातचीत में शामिल करना चाहिए। घर में सामान्य वित्तीय चर्चा करने से बच्चों में सही आदतें बनती हैं। जब बच्चे लक्ष्य तय करना, जरूरी प्राथमिकताओं और गैर-जरूरी खर्चों में फर्क करना सीखते हैं, तो उन्हें वित्तीय अनुशासन का महत्व समझ आता है। यह समझ आगे चलकर उन्हें जिम्मेदार और आर्थिक रूप से जागरूक नागरिक बनाती है।

मार्केट भी बन सकता है एक ऑप्शन

समय के साथ परिवार की आर्थिक स्थिति और बच्चे के सपनों दोनों में बदलाव आता है। इसलिए हर साल अपने निवेश की समीक्षा करना जरूरी होता है। त्योहारी सीजन का उपयोग पोर्टफोलियो की प्रगति जांचने के लिए एक अच्छे मौके के रूप में किया जा सकता है। जरूरत के अनुसार अपनी निवेश राशि को दोबारा तय करने से बच्चे की पढ़ाई के लिए तैयार सुरक्षा कवच हमेशा मजबूत बना रहता है। ध्यान रहे अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए किसी शेयर या म्यूचुअल फंड में पैसा लगा रहे हैं, तो फिर आपको बर 6 महीना साल भरपर इसे रिव्यू करना होगा कि वह फंड या शेयर कैसा रिटर्न दे रहा है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख