return to news
  1. क्या ₹2000 का नोट अब भी आ सकता है आपके काम? RBI ने दिया लेटेस्ट अपडेट

पर्सनल फाइनेंस

क्या ₹2000 का नोट अब भी आ सकता है आपके काम? RBI ने दिया लेटेस्ट अपडेट

Namita Shukla

2 min read | अपडेटेड July 09, 2026, 15:16 IST

सारांश

19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 इश्यू ऑफिस (आरबीआई इश्यू ऑफिस) में 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध है। 9 अक्टूबर, 2023 से, आरबीआई इश्यू ऑफिस लोगों/संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के नोट भी स्वीकार कर रहे हैं।

2000 रुपये नोट

क्या आप 2,000 रुपये के नोट का अब भी कर सकते हैं इस्तेमाल? (Photo: Shutterstock)

क्या आपके पास अभी भी 2,000 रुपये का नोट बचा है? तो क्या यह आपके लिए अब बिल्कुल काम का नहीं है? रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने अपने X हैंडल से एक पोस्ट शेयर करके इन सवालों के जवाब दिए हैं। आरबीआई ने X पर लिखा कि 2000 रुपये के ज्यादातर नोट वापस आ चुके हैं, लेकिन अगर आपके पास अभी भी कोई नोट है, तो ये बातें जानना जरूरी है- 2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर बने हुए हैं। आरबीआई ने बताया कि अगर आपके पास 2000 रुपये का नोट बचा है, तो आपको क्या करना चाहिए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आरबीआई ने X पर लिखा, आप इन्हें आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में बदल सकते हैं। आप इन्हें इंडिया पोस्ट के जरिए आरबीआई के किसी भी इश्यू ऑफिस में भेजकर अपने अकाउंट में क्रेडिट भी करवा सकते हैं। जानकारी रखें, आरबीआई के साथ अपडेटेड रहें। आरबीआई ने 19 मई, 2023 की प्रेस रिलीज के जरिए 2000 रुपये के नोटों को चलन से हटाने का ऐलान किया था। आरबीआई समय-समय पर 2000 रुपये के नोटों को हटाने की स्थिति के बारे में जानकारी देता रहता है। इस बारे में आखिरी प्रेस रिलीज 1 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी। देश की सभी बैंक शाखाओं में 2000 रुपये के नोट जमा करने और/या बदलने की सुविधा 7 अक्टूबर, 2023 तक उपलब्ध थी।

19 मई, 2023 से रिजर्व बैंक के 19 इश्यू ऑफिस (आरबीआई इश्यू ऑफिस) में 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा उपलब्ध है। 9 अक्टूबर, 2023 से, आरबीआई इश्यू ऑफिस लोगों/संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए 2000 रुपये के नोट भी स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, आम लोग देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस से इंडिया पोस्ट के जरिए आरबीआई के किसी भी इश्यू ऑफिस में 2000 रुपये के नोट भेजकर अपने बैंक खातों में जमा करवा सकते हैं।

चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोटों की कुल वैल्यू, जो 19 मई, 2023 को (जब 2000 रुपये के नोट हटाने की घोषणा की गई थी) कारोबार के समय 3.56 लाख करोड़ रुपये थी, वह 30 अप्रैल, 2026 को कारोबार के समय घटकर 5,451 करोड़ रुपये रह गई है। इस तरह, 19 मई, 2023 को चलन में मौजूद 2000 रुपये के नोटों में से 98.47% नोट वापस आ चुके हैं। 2000 रुपये के नोट अभी भी लीगल टेंडर (कानूनी रूप से मान्य मुद्रा) बने हुए हैं।

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख