return to news
  1. Emergency Loan Options: बिना क्रेडिट कार्ड के भी तुरंत मिलेगा पैसा, जान लें ये 5 सबसे आसान तरीके

पर्सनल फाइनेंस

Emergency Loan Options: बिना क्रेडिट कार्ड के भी तुरंत मिलेगा पैसा, जान लें ये 5 सबसे आसान तरीके

Upstox

3 min read | अपडेटेड July 13, 2026, 15:29 IST

सारांश

इमरजेंसी में अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग अक्सर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आपके पास क्रेडिट कार्ड नहीं है, तो भी चिंता की कोई बात नहीं है। आप गोल्ड लोन, FD पर लोन और PPF जैसी सरकारी स्कीम के जरिए बहुत सस्ते में पैसा जुटा सकते हैं।

emergency-loan-options-without-credit

इमरजेंसी में बिना क्रेडिट कार्ड के सस्ते और आसान तरीके से लोन लेने के बेहतरीन विकल्प। | Image: Shutterstock

हमारी जिंदगी में कई बार ऐसा समय आता है जब अचानक पैसों की बहुत जरूरत पड़ जाती है। घर में कोई जरूरी काम आ जाए, बच्चों की फीस भरनी हो, अचानक कोई मेडिकल इमरजेंसी आ जाए या फिर घर में किसी की शादी हो, ऐसे समय में हर किसी को तुरंत नकदी चाहिए होती है। इस तरह की इमरजेंसी की स्थिति में पैसों की जरूरत पड़ने पर क्रेडिट कार्ड लोन का एक बहुत अच्छा विकल्प साबित होता है। क्रेडिट कार्ड की मदद से आप तुरंत पैसा लेकर बाद में ब्याज के साथ उसका भुगतान आराम से कर सकते हैं। लेकिन असली परेशानी तब आती है जब किसी के पास क्रेडिट कार्ड ही ना हो। अगर आपके पास भी क्रेडिट कार्ड नहीं है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन और आसान विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आपको बिना क्रेडिट कार्ड के भी बहुत सस्ते में लोन मिल जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

गोल्ड लोन का मिलेगा सबसे सस्ता विकल्प

अगर आपको तुरंत पैसों की जरूरत है और आपके घर में थोड़ा बहुत सोना रखा है, तो आप उसे गिरवी रखकर आसानी से लोन ले सकते हैं। इमरजेंसी में गोल्ड लोन सबसे बेहतरीन तरीकों में से एक माना जाता है क्योंकि इसमें कागज की खानापूर्ति बहुत कम होती है और पैसा तुरंत मिल जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर ब्याज दरें भी काफी कम होती हैं, जो आम तौर पर 8% से 10% के बीच रहती हैं।

PPF और LIC पालिसी पर लोन

अगर आपके पास सोना नहीं है, तो आपकी पुरानी बचत भी आपके बहुत काम आ सकती है। सरकारी बचत स्कीम जैसे PPF या फिर LIC की इंश्योरेंस पालिसी दोनों ही जरूरत के समय पैसा जुटाने के अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। इन स्कीम में जमा आपके पैसे या पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू के आधार पर आपको बहुत कम ब्याज दर पर लोन मिल जाता है। इसमें आपको बैंक के चक्कर भी ज्यादा नहीं काटने पड़ते हैं।

FD पर शानदार लोन

अगर आपने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD करा रखी है और अचानक पैसों की जरूरत आ गई है, तो आपको अपनी FD तुड़वाने की कोई जरूरत नहीं है। बैंक आपकी जमा FD के बदले आपको कुल रकम का 90 पर्सेंट तक बहुत ही आसानी से लोन के रूप में दे देते हैं। इस लोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको अपनी FD पर मिल रहे ब्याज दर से महज एक या दो पर्सेंट ही ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है, जो आम पर्सनल लोन से काफी सस्ता होता है।

लोन लेने के कुछ अन्य आसान तरीके

मान लीजिए कि आपके पास गिरवी रखने के लिए न सोना है, न PPF और न ही कोई FD है, तो उस स्थिति में भी आपको कई अन्य तरीकों से लोन मिल सकता है। आज के समय में बाय नाउ पे लेटर का विकल्प बहुत चलन में है। अमेजन, पेटीएम या फ्लिपकार्ट जैसे कई ऐप जरूरत पड़ने पर आपको कुछ हजार रुपये तक की क्रेडिट लिमिट बिना किसी परेशानी के दे देते हैं। अगर आप इनका पैसा सही समय पर चुका देते हैं तो आपको कोई अतिरिक्त ब्याज भी नहीं देना पड़ता है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख