return to news
  1. Akshaya Tritiya पर Gold खरीदने का प्लान? पहले जान लें घर में कितना गोल्ड रखना है कानूनी

पर्सनल फाइनेंस

Akshaya Tritiya पर Gold खरीदने का प्लान? पहले जान लें घर में कितना गोल्ड रखना है कानूनी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 18, 2026, 13:26 IST

सारांश

Gold: अगर आपके पास ज्यादा सोना है और आप उसके सोर्स को सही तरीके से साबित कर सकते हैं, जैसे शादी में मिला गिफ्ट, पारिवारिक विरासत, या पहले से दिखाई गई इनकम तो कोई समस्या नहीं होगी।

Akshaya Tritiya

Akshaya Tritiya: भारत में सोना रखने की कोई तय सीमा नहीं है।

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया जैसे मौके पर सोना (Gold) खरीदना बहुत आम बात है। भारत में इसे लोग शुभ मानते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में ये सवाल आता है कि घर पर कितना सोना रखना कानूनी तौर पर सही है और कहीं इससे टैक्स विभाग की नजर तो नहीं पड़ेगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सबसे पहले ये समझ लो कि भारत में सोना रखने की कोई तय सीमा नहीं है। यानी आप जितना चाहें उतना सोना रख सकते हैं, उस पर कोई सीधा कानून रोक नहीं लगाता। लेकिन एक जरूरी बात है। आपके पास उस सोने को खरीदने का सही और वैध सोर्स होना चाहिए, जैसे आपकी इनकम, गिफ्ट, या विरासत।

कितना सोना रखा जा सकता है?

इनकम टैक्स के नियम तब काम में आते हैं जब जांच (जैसे रेड या सर्च ऑपरेशन) होती है। ऐसे मामलों में CBDT ने कुछ लिमिट तय की है, जिसके अंदर आने वाला सोना जब्त नहीं किया जाएगा। एक शादीशुदा महिला के पास 500 ग्राम तक, अविवाहित महिला के पास 250 ग्राम तक, और पुरुष के पास 100 ग्राम तक सोना बिना पूछताछ के सुरक्षित माना जाता है।

लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप इससे ज्यादा सोना नहीं रख सकते। अगर आपके पास इससे ज्यादा सोना है और आप उसके सोर्स को सही तरीके से साबित कर सकते हैं, जैसे शादी में मिला गिफ्ट, पारिवारिक विरासत, या पहले से दिखाई गई इनकम तो कोई समस्या नहीं होगी। अगर आप सोने का सोर्स नहीं बता पाए, तो टैक्स विभाग उसे “अघोषित निवेश” मान सकता है और उस पर टैक्स और पेनल्टी लग सकती है।

ये भी है नियम

एक और जरूरी बात ये है कि अगर आपकी सालाना इनकम 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है, तो आपको अपनी ITR में अपनी संपत्ति की जानकारी देनी होती है, जिसमें सोना भी शामिल है। तो कुल मिलाकर बात ये है कि सोना रखने की कोई लिमिट नहीं है, लेकिन उसका सही सोर्स और जरूरी डॉक्युमेंट्स होना बहुत जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख