return to news
  1. EPFO का बड़ा फैसला: अब गलत PF Member ID को UAN से हटा सकेंगे कर्मचारी, जानें पूरा प्रोसेस

पर्सनल फाइनेंस

EPFO का बड़ा फैसला: अब गलत PF Member ID को UAN से हटा सकेंगे कर्मचारी, जानें पूरा प्रोसेस

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 15, 2026, 17:12 IST

सारांश

EPFO ने अपने सर्कुलर में कहा कि यह सुविधा उन मामलों में भी मिलेगी, जहां बिना कर्मचारी की जानकारी के मेंबर ID बना दी गई थी और उसमें बाद में कंट्रीब्यूशन भी जमा हो गया। इस फैसले का मकसद PF रिकॉर्ड को साफ करना और लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को दूर करना है।

EPFO

EPFO का कहना है कि इस नई प्रक्रिया से UAN से जुड़े PF रिकॉर्ड ज्यादा सटीक होंगे।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अब कर्मचारियों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अगर किसी कर्मचारी के PF अकाउंट में गलत मेंबर आईडी (MID) जुड़ गई है, तो अब उसे हटाने (डी-लिंक) की सुविधा दी गई है, भले ही उस ID में पहले से पैसा जमा हो चुका हो।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

EPFO ने अपने सर्कुलर में कहा कि यह सुविधा उन मामलों में भी मिलेगी, जहां बिना कर्मचारी की जानकारी के मेंबर ID बना दी गई थी और उसमें बाद में कंट्रीब्यूशन भी जमा हो गया। इस फैसले का मकसद PF रिकॉर्ड को साफ करना और लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को दूर करना है।

नई व्यवस्था के तहत कर्मचारी यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) से EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉगिन कर गलत मेंबर ID को चुनकर डी-लिंक करने की रिक्वेस्ट डाल सकते हैं। इसके लिए कारण बताना होगा, जैसे गलत मैपिंग या उस नौकरी में शामिल न होना, और Aadhaar OTP के जरिए e-KYC भी पूरा करना होगा।

रिक्वेस्ट डालने के बाद पहले नियोक्ता इसकी जांच करेगा और अप्रूव या रिजेक्ट करेगा। अगर कंपनी कोई कार्रवाई नहीं करती या रिक्वेस्ट को खारिज कर देती है, तो मामला EPFO के फील्ड ऑफिस को भेजा जाएगा। अंतिम फैसला Regional Provident Fund Commissioner द्वारा लिया जाएगा।

हालांकि EPFO ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। जिन Member IDs पर क्लेम हो चुका है, या क्लेम प्रक्रिया में है, उन्हें हटाया नहीं जा सकेगा। इसके अलावा जिन IDs पर 6 से ज्यादा बार कंट्रीब्यूशन हुआ है या जो 31 दिसंबर 2016 से पहले बनी हैं, वे भी इस सुविधा के दायरे में नहीं आएंगी। EPFO का कहना है कि इस नई प्रक्रिया से UAN से जुड़े PF रिकॉर्ड ज्यादा सटीक होंगे और कर्मचारियों को भविष्य में क्लेम और ट्रांजैक्शन में आसानी होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख