return to news
  1. Akshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान, वरना हो सकता है धोखा

पर्सनल फाइनेंस

Akshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने से पहले ऐसे करें असली-नकली की पहचान, वरना हो सकता है धोखा

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 16, 2026, 18:58 IST

सारांश

सोने की असली पहचान करने के लिए उपभोक्ताओं के पास कई आसान तरीके होते हैं। सबसे भरोसेमंद तरीका है AHC टेस्टिंग। आप अपनी ज्वेलरी, चाहे वह हॉलमार्क्ड हो या न हो, Bureau of Indian Standards द्वारा मान्यता प्राप्त Assaying and Hallmarking Centres (AHCs) में जांच के लिए दे सकते हैं।

Gold

आप BIS Care App का इस्तेमाल करके भी सोने की शुद्धता जांच सकते हैं।

Akshaya Tritiya के मौके पर आमतौर पर सोने की खरीदारी बढ़ जाती है। इस दिन लोग परंपरा और निवेश दोनों वजहों से सोना खरीदते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस समय सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि सोने की असली होने की जांच करना भी बहुत जरूरी है, ताकि आपका पैसा सही जगह लगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे करें असली सोने की पहचान

सोने की असली पहचान करने के लिए उपभोक्ताओं के पास कई आसान तरीके होते हैं। सबसे भरोसेमंद तरीका है AHC टेस्टिंग। आप अपनी ज्वेलरी, चाहे वह हॉलमार्क्ड हो या न हो, Bureau of Indian Standards द्वारा मान्यता प्राप्त Assaying and Hallmarking Centres (AHCs) में जांच के लिए दे सकते हैं।

यहां आप एक साथ 10 ज्वेलरी आइटम तक जमा कर सकते हैं और उनकी जांच IS 15820:2009 मानक के अनुसार की जाती है। अगर ज्वेलरी खोखली है, उसमें वैक्स भरा है या अलग-अलग धातुओं से बनी है, तो यह भी रिपोर्ट में बताया जाता है। जांच के बाद आपको एक आधिकारिक रिपोर्ट मिलती है, जिसमें धातु की असली मात्रा की जानकारी होती है।

इसके अलावा आप BIS Care App का इस्तेमाल करके भी सोने की शुद्धता जांच सकते हैं। हर हॉलमार्क ज्वेलरी पर एक 6 अंकों का HUID नंबर होता है। इस ऐप में “Verify HUID” फीचर के जरिए आप यह चेक कर सकते हैं कि ज्वेलरी असली है या नहीं। यह जांच आप खरीदने से पहले या बाद में कभी भी कर सकते हैं।

सबसे अहम बात यह है कि अगर हॉलमार्क्ड ज्वेलरी में लिखी गई शुद्धता से कम सोना निकलता है, तो ग्राहक को मुआवजा मिलता है। यह मुआवजा कमी की कीमत का दोगुना होता है, जो ज्वेलरी के वजन के आधार पर निकाला जाता है, साथ में टेस्टिंग चार्ज भी जोड़ा जाता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

खरीदारी करते समय सही बिल (invoice) जरूर लें। उसमें वजन, शुद्धता, हॉलमार्क और मेकिंग चार्ज की पूरी जानकारी होनी चाहिए। यह आगे चलकर बेचने, बदलने या किसी विवाद की स्थिति में काम आता है। कुल मिलाकर, अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते समय भावनाओं के साथ-साथ समझदारी भी जरूरी है, ताकि आपका निवेश सुरक्षित और सही रहे।

अगला लेख