return to news
  1. अब आधार ऐप से घर बैठे फ्री में अपडेट करें ईमेल आईडी, सेंटर जाने की जरूरत नहीं

पर्सनल फाइनेंस

अब आधार ऐप से घर बैठे फ्री में अपडेट करें ईमेल आईडी, सेंटर जाने की जरूरत नहीं

Upstox

2 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 18:51 IST

सारांश

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बताया कि यह नई सुविधा 1 जुलाई से अगले 6 महीनों तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगी। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ आधार ऐप के जरिए ही इस्तेमाल की जा सकेगी।

Aadhaar Card

Aadhaar Card: नया आधार ऐप लॉन्च होने के सिर्फ 5 महीनों में 3.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब आप अपनी ईमेल आईडी को आधार में जोड़ या अपडेट सीधे आधार मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं। इसके लिए अब आधार एनरोलमेंट सेंटर जाने की जरूरत नहीं होगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने बताया कि यह नई सुविधा 1 जुलाई से अगले 6 महीनों तक पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध रहेगी। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ आधार ऐप के जरिए ही इस्तेमाल की जा सकेगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

2 दिन में 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने किया इस्तेमाल

नई सुविधा शुरू होते ही लोगों ने इसे तेजी से अपनाया है। UIDAI के मुताबिक, लॉन्च के सिर्फ दो दिनों के भीतर 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने अपने आधार में ईमेल आईडी जोड़ने या अपडेट करने का काम पूरा कर लिया।

ईमेल लिंक करने से क्या होगा फायदा?

अगर आपकी ईमेल आईडी आधार से लिंक होगी, तो जब भी आपके आधार का कहीं इस्तेमाल होगा या कोई आधार ऑथेंटिकेशन होगा, उसकी जानकारी आपको ईमेल के जरिए तुरंत मिल जाएगी। इससे आपके आधार के इस्तेमाल पर नजर रखना आसान होगा और सुरक्षा भी बढ़ेगी।

आधार ऐप का बढ़ रहा इस्तेमाल

UIDAI के अनुसार, नया आधार ऐप लॉन्च होने के सिर्फ 5 महीनों में 3.1 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। अब तक 40 लाख से ज्यादा लोगों ने ऐप के जरिए अपना मोबाइल नंबर अपडेट किया है, जबकि करीब 10 लाख लोगों ने अपना पता भी ऐप से अपडेट किया है। इससे साफ है कि लोग आधार से जुड़े कामों के लिए डिजिटल सुविधाओं का तेजी से इस्तेमाल कर रहे हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख