return to news
  1. Annapurna Yojana: आपके अकाउंट में 3000 रुपये आए या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

पर्सनल फाइनेंस

Annapurna Yojana: आपके अकाउंट में 3000 रुपये आए या नहीं? ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 02, 2026, 18:50 IST

सारांश

Annapurna Yojana पहले से चल रही लक्ष्मी भंडार योजना का नया रूप है। सरकार ने इस योजना के लिए ₹36000 करोड़ का बजट तय किया है। लक्ष्मी भंडार योजना की पात्र लाभार्थियों को अन्नपूर्णा योजना में शामिल कर दिया गया है।

Annapurna Yojana

Annapurna Yojana: योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

Annapurna Yojana: पश्चिम बंगाल सरकार की अन्नपूर्णा योजना के तहत बुधवार से पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आर्थिक सहायता भेजना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत 25 से 60 वर्ष की करीब 1.2 करोड़ महिलाओं को हर महीने ₹3000 की सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जा रही है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाना है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

CM ने किया योजना का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में इस योजना की औपचारिक शुरुआत की। इस दौरान विभिन्न जिलों से आईं सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में उनके बैंक खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई। सरकार के मुताबिक, योजना के लिए करीब 1.5 करोड़ आवेदन मिले थे। जांच के बाद 1.2 करोड़ आवेदन सही पाए गए, जिनमें लगभग 5 लाख आदिवासी महिलाएं भी शामिल हैं।

क्या है अन्नपूर्णा योजना?

अन्नपूर्णा योजना पहले से चल रही लक्ष्मी भंडार योजना का नया रूप है। सरकार ने इस योजना के लिए ₹36000 करोड़ का बजट तय किया है। लक्ष्मी भंडार योजना की पात्र लाभार्थियों को अन्नपूर्णा योजना में शामिल कर दिया गया है, जबकि नए आवेदन मई महीने से स्वीकार किए गए थे।

ऐसे चेक करें बेनिफिशियरी स्टेटस

अगर आपने अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन किया है, तो अपना स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। सबसे पहले पश्चिम बंगाल सोशल सिक्योरिटी पोर्टल पर जाएं। इसके बाद Citizen Access सेक्शन में जाएं और अपना जिला चुनकर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें और कैप्चा भरकर लॉग इन करें। लॉग इन होने के बाद डैशबोर्ड में Application Status विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको अपने आवेदन और लाभार्थी की पूरी जानकारी दिखाई देगी।

किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकार ने साफ किया है कि आयकरदाता (Income Tax Payers), सरकारी कर्मचारी, नियमित वेतनभोगी और पेंशनर्स इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। हालांकि, नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत आवेदन करने वाले या SIR प्रक्रिया से जुड़े मामलों की न्यायिक समीक्षा का सामना कर रहे लोग योजना के लिए पात्र बने रहेंगे।

90 दिनों तक चलेगा अभियान

सरकार के अनुसार योजना में अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को शामिल करने के लिए 1 जून से शुरू हुआ अभियान 90 दिनों तक चलेगा। आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया राज्य के सभी नगर निकायों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी रहेगी, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

अगला लेख