return to news
  1. Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Kusumgar समेत 3 नए आईपीओ, 10 कंपनियों की बाजार में होगी एंट्री

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs: इस हफ्ते खुलेंगे Kusumgar समेत 3 नए आईपीओ, 10 कंपनियों की बाजार में होगी एंट्री

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 06, 2026, 12:23 IST

सारांश

Kusumgar का ₹650 करोड़ का IPO 8 जुलाई से 10 जुलाई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹398 से ₹419 प्रति शेयर तय किया गया है और एक लॉट में 35 शेयर होंगे। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: अगले हफ्ते एक मेनबोर्ड IPO और दो SME IPO निवेश के लिए खुलेंगे।

Upcoming IPOs: अगर आप आईपीओ में निवेश करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। 6 जुलाई से शुरू होने वाले नए सप्ताह में निवेशकों के लिए IPO बाजार काफी व्यस्त रहने वाला है। इस दौरान एक मेनबोर्ड IPO और दो SME IPO निवेश के लिए खुलेंगे। इनमें Kusumgar, Devson Catalyst और Happy Steels जैसी कंपनियां शामिल हैं। इसके अलावा, 10 कंपनियों के शेयर भी बाजार में लिस्ट होने वाले हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Kusumgar IPO

Kusumgar का ₹650 करोड़ का IPO 8 जुलाई से 10 जुलाई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹398 से ₹419 प्रति शेयर तय किया गया है और एक लॉट में 35 शेयर होंगे। यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है, यानी कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी बल्कि प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। कंपनी तकनीकी और इंजीनियर्ड फैब्रिक बनाती है, जिनका इस्तेमाल एयरोस्पेस, डिफेंस, ऑटोमोबाइल और अन्य उद्योगों में होता है।

Devson Catalyst IPO

Devson Catalyst का ₹42.34 करोड़ का IPO 9 जुलाई से 13 जुलाई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹112 से ₹118 प्रति शेयर रखा गया है। इस इश्यू में नए शेयर जारी किए जाएंगे और कुछ शेयर प्रमोटर भी बेचेंगे। कंपनी इस राशि का इस्तेमाल नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने, वर्किंग कैपिटल और अन्य कारोबारी जरूरतों के लिए करेगी। upcomingipos06july.webp

Happy Steels IPO

Happy Steels का ₹25 करोड़ का IPO भी 9 जुलाई से 13 जुलाई तक खुला रहेगा। इसका प्राइस बैंड ₹62 से ₹66 प्रति शेयर है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है। कंपनी इस फंड का उपयोग नई मशीनें खरीदने, कर्ज चुकाने और अन्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने में करेगी।

इस हफ्ते 10 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस हफ्ते Aastha Spintex, Knack Packaging, Adon Agro Commodities, Teja Engineering Industries, Kratikal Tech, Vinit Mobile, Atharva Polyplast, Seemax Resources, Sampark India Logistics और IC Electricals के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं। ऐसे में यह हफ्ता IPO बाजार में निवेशकों को कई नए निवेश अवसर मिलेंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख