return to news
  1. 8th Pay Commission: मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन 31 मई तक बढ़ी, ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही देने होंगे सुझाव

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission: मेमोरेंडम जमा करने की डेडलाइन 31 मई तक बढ़ी, ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही देने होंगे सुझाव

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 30, 2026, 17:54 IST

सारांश

8th Pay Commission का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। इसका काम केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों और अन्य संबंधित वर्गों की सैलरी, भत्ते और सुविधाओं की समीक्षा करना है। आयोग को अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर देनी है, और जरूरत पड़ने पर बीच में अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है।

8th pay commission

8th pay commission: आयोग ने बताया कि कई तरह के लोग और संस्थाएं अपने सुझाव दे सकती हैं।

8th Central Pay Commission ने मेमोरेंडम और सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 30 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। आयोग ने साफ किया है कि सभी सुझाव केवल उसके ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही जमा करने होंगे। आयोग ने यह भी कहा है कि किसी भी तरह के पेपर डॉक्यूमेंट, हार्ड कॉपी, PDF या ईमेल के जरिए भेजे गए सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यानी सभी को तय लिंक के माध्यम से ही अपनी बात रखनी होगी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अलग-अलग यूनियनों से चल रही है चर्चा

ऑनलाइन पोर्टल पर ज्यादा ट्रैफिक के कारण तकनीकी दिक्कतें भी सामने आई थीं। इसलिए ज्यादा लोगों को मौका देने के लिए आखिरी तारीख एक महीने बढ़ा दी गई है। यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि आयोग 28 से 30 अप्रैल के बीच दिल्ली में अलग-अलग पक्षों से बातचीत कर रहा है। इसी दौरान 29 अप्रैल को National Council Joint Consultative Machinery (NCJCM) के स्टाफ साइड के साथ बैठक हुई, जिसमें कर्मचारियों की सैलरी, भत्ते और सेवा शर्तों को लेकर चर्चा की गई।

18 महीने के भीतर देनी होगी रिपोर्ट

आठवें वेतन आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को किया गया था। इसका काम केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रक्षा कर्मियों और अन्य संबंधित वर्गों की सैलरी, भत्ते और सुविधाओं की समीक्षा करना है। आयोग को अपनी रिपोर्ट 18 महीने के भीतर देनी है, और जरूरत पड़ने पर बीच में अंतरिम रिपोर्ट भी दे सकता है।

आयोग ने बताया कि कई तरह के लोग और संस्थाएं अपने सुझाव दे सकती हैं। इसमें केंद्र सरकार के कर्मचारी, रक्षा कर्मी, ऑल इंडिया सर्विसेज के अधिकारी, केंद्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी, नियामक संस्थाओं के कर्मचारी (RBI को छोड़कर), पेंशनर्स, कर्मचारी संगठन और यूनियन शामिल हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख