return to news
  1. EPFO शुरू करेगा E-PRAAPTI पोर्टल, इनएक्टिव PF अकाउंटहोल्डर्स के लिए कैसे करेगा यह काम?

पर्सनल फाइनेंस

EPFO शुरू करेगा E-PRAAPTI पोर्टल, इनएक्टिव PF अकाउंटहोल्डर्स के लिए कैसे करेगा यह काम?

Upstox

2 min read | अपडेटेड April 29, 2026, 20:46 IST

सारांश

ईपीएफओ ने साल 2014 से प्रत्येक अंशधारक को 12 अंकों का विशिष्ट नंबर यूएएन जारी करना शुरू किया था। नए पोर्टल ‘ई-प्राप्ति’ का पूरा नाम ‘एम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड आधार-बेस़्ड एक्सेस पोर्टल फॉर ट्रैकिंग इनऑपरेटिव अकाउंट्स’ है।

ईपीएफओ

निष्क्रिय पीएफ खातों को दोबारा चालू करने के लिए 'ई-प्राप्ति' पोर्टल शुरू होगा

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation, EPFO) जल्द ही एक वेब पोर्टल ई-प्राप्ति (E-PRAAPTI) शुरू करेगा, जिससे सदस्य अपने पुराने और इन-एक्टिव भविष्य निधि (पीएफ) अकाउंट की निगरानी के साथ एक्टिव कर सकेंगे। श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल 'आधार' पहचान पर आधारित वेरिफिकेशन प्रणाली के जरिए काम करेगा। इस पोर्टल के जरिए ऐसे पुराने ईपीएफ खातों तक भी पहुंच बनाई जा सकेगी, जो यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (यूएएन) से जुड़े हुए नहीं हैं। इन खातों के यूएएन से जुड़ने और एक्टिव होने के बाद सदस्य अपनी प्रोफाइल को भी अपडेट कर सकेंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कब से शुरू हुआ था UAN?

ईपीएफओ ने साल 2014 से प्रत्येक अंशधारक को 12 अंकों का विशिष्ट नंबर यूएएन जारी करना शुरू किया था। नए पोर्टल ‘ई-प्राप्ति’ का पूरा नाम ‘एम्प्लॉई प्रॉविडेंट फंड आधार-बेस़्ड एक्सेस पोर्टल फॉर ट्रैकिंग इनऑपरेटिव अकाउंट्स’ है। शुरुआती चरण में यह पोर्टल सदस्य की पहचान सुनिश्चित करने वाले आईडी पर आधारित होगा ताकि सुरक्षित और प्रभावी तरीके से इसे लागू किया जा सके, हालांकि आगे चलकर इसका दायरा बढ़ाकर उन सदस्यों को भी शामिल करने की योजना है, जिन्हें अपने पुराने खातों की डीटेल्स याद नहीं है। मांडविया ने कहा कि नया प्लैटफॉर्म आने से ‘मैनुअल’ प्रोसेस में कमी आएगी, डॉक्यूमेंटेशन घटेगा और पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

ईपीएफओ ने 2025-26 में रिकॉर्ड 8.31 करोड़ क्लेम निपटाए

उन्होंने बताया कि ईपीएफओ ने 2025-26 में रिकॉर्ड 8.31 करोड़ दावों का निपटान किया, जो एक साल पहले के 6.01 करोड़ दावों से काफी अधिक है। इनमें से 5.51 करोड़ दावे आंशिक निकासी से जुड़े थे। श्रम मंत्री ने कहा कि आंशिक निकासी के 71.11% दावों को तीन दिन के भीतर ही ऑटोमेटेड तरीके से निपटा दिया गया। एक साल पहले यह अनुपात 59.19% था। इसके अलावा, 6.68 करोड़ सदस्यों ने बिना चेक को अपलोड किए दावे दायर किए, जबकि 1.59 करोड़ सदस्य बिना नियोक्ता की मंजूरी के अपने बैंक खाते जोड़ सके।

PTI इनपुट के साथ

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख