return to news
  1. 8th pay commission: दिल्ली से लद्दाख और हैदराबाद तक, कब-कब होगी 8वें वेतन आयोग की बैठक? जानिए पूरी डिटेल

पर्सनल फाइनेंस

8th pay commission: दिल्ली से लद्दाख और हैदराबाद तक, कब-कब होगी 8वें वेतन आयोग की बैठक? जानिए पूरी डिटेल

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 06, 2026, 19:15 IST

सारांश

8th Central Pay Commission ने मेमोरेंडम और सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 30 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। आयोग ने साफ किया है कि सभी सुझाव केवल उसके ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही जमा करने होंगे।

8th pay commission

8th pay commission: दिल्ली में 13 और 14 मई 2026 को एक और बैठक आयोजित की जाएगी।

8th pay commission: केंद्र सरकार के 8वें केंद्रीय वेतन आयोग ने एक अहम नोटिस जारी किया है। इसमें बताया गया है कि आयोग रक्षा मंत्रालय (MoD), रेल मंत्रालय (MoR) और उनसे जुड़े संगठनों व यूनियनों के साथ बातचीत करेगा। यह बैठक 13 और 14 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इसमें वेतन, भत्तों और अन्य मांगों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा आने वाले अन्य बैठकों की जानकारी भी दी गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

यूनियनों को करना होगा ऑनलाइन आवेदन

इस नोटिस में कहा गया है कि जो संगठन या यूनियन आयोग से मिलना चाहते हैं, उन्हें 10 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद मिलने वाले “मेमो आईडी” के जरिए आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। आयोग ने यह भी कहा है कि आगे भी दिल्ली में ऐसी बैठकों का आयोजन किया जाएगा और उनकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी।

अन्य जगहों पर कब होगी मीटिंग?

8वें वेतन आयोग ने अप्रैल के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में बैठक आयोजित की थी। इसके बाद अब आगे अन्य जगहों पर भी बैठक आयोजित करने की योजना बनाई गई है। आयोग ने अन्य स्थानों के लिए भी कार्यक्रम निर्धारित किया है, जिसमें 18-19 मई को हैदराबाद, 1-4 जून को श्रीनगर और 8 जून को लेह का दौरा शामिल है।

सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी

8th Central Pay Commission ने मेमोरेंडम और सुझाव जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले यह तारीख 30 अप्रैल थी, जिसे अब बढ़ाकर 31 मई कर दिया गया है। आयोग ने साफ किया है कि सभी सुझाव केवल उसके ऑनलाइन पोर्टल के जरिए ही जमा करने होंगे। आयोग ने यह भी कहा है कि किसी भी तरह के पेपर डॉक्यूमेंट, हार्ड कॉपी, PDF या ईमेल के जरिए भेजे गए सुझाव स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यानी सभी को तय लिंक के माध्यम से ही अपनी बात रखनी होगी।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख