return to news
  1. 8th CPC: 10 महीने बाद भी फिटमेंट फैक्टर तय नहीं, जानें अब तक क्या हुआ और आगे का पूरा प्लान

पर्सनल फाइनेंस

8th CPC: 10 महीने बाद भी फिटमेंट फैक्टर तय नहीं, जानें अब तक क्या हुआ और आगे का पूरा प्लान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 07, 2026, 10:17 IST

सारांश

8th CPC: अब आयोग का अगला चरण चेन्नई और पुडुचेरी में है। तमिलनाडु के हितधारकों के साथ 7 और 8 सितंबर, जबकि पुडुचेरी के प्रतिनिधियों के साथ 9 सितंबर 2026 को बातचीत होनी है। 8वें वेतन आयोग ने कहा कि वह स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत के लिए 16 से 18 सितंबर तक चंडीगढ़ का दौरा करेगा।

8th Pay Commission

8th Pay Commission: फिलहाल कर्मचारियों की सबसे बड़ी नजर फिटमेंट फैक्टर पर है।

8वें वेतन आयोग के गठन को 10 महीने से ज्यादा वक्त हो चुका है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि आयोग का गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ था। आयोग को 18 महीने में यानी मई 2027 तक अपनी अंतिम सिफारिशें सरकार को सौंपनी है। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को अब बस 8 महीने और इंतजार करना होगा। हालांकि, सबसे अहम सवाल यह है कि अभी तक फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, इसका आधिकारिक फैसला नहीं हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या हो सकता है फिटमेंट फैक्टर

अलग-अलग जगहों पर 1.92 गुना से लेकर 3.83 गुना तक के आंकड़े बताए जा रहे हैं, लेकिन फिलहाल ये सभी अनुमान हैं, आधिकारिक आंकड़े नहीं। बता दें कि 8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर केंद्र सरकार ने 16 जनवरी 2025 को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। यह फैसला 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 2025 में खत्म होने से पहले लिया गया था। इसके बाद आयोग के काम और जिम्मेदारियों से जुड़े Terms of Reference को 28 अक्टूबर 2025 को मंजूरी दी गई।

नवंबर 2025 में हुआ आयोग का गठन

3 नवंबर 2025 को 8वें केंद्रीय वेतन आयोग का औपचारिक गठन हुआ। आयोग की अध्यक्षता जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई कर रही हैं। इसके अलावा प्रो. पुलक घोष और पंकज जैन आयोग के अन्य प्रमुख सदस्य हैं। आयोग को कर्मचारियों और पेंशनर्स से जुड़े वेतन, भत्ते और पेंशन आदि पर अपनी सिफारिशें देनी हैं।

कर्मचारियों से लिए जा रहे सुझाव

आयोग ने अपने काम के लिए कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके संगठनों से सुझाव और ज्ञापन भी मांगे हैं। ज्ञापन जमा करने की अंतिम समयसीमा में विस्तार के बाद 29 मई 2026 को प्रक्रिया बंद हुई। इसके बाद आयोग ने अलग-अलग राज्यों और शहरों में जाकर कर्मचारियों और पेंशनर्स के प्रतिनिधियों से बातचीत शुरू की।

आगे किन शहरों में और कब होंगी बैठकें

राजस्थान से जुड़े कर्मचारियों और पेंशनर्स के संगठनों के साथ 31 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक जयपुर में बैठकें हुईं। इसमें राजस्थान आधारित कर्मचारी, पेंशनर और यूटी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की बातें सुनी गईं। अब आयोग का अगला चरण चेन्नई और पुडुचेरी में है। तमिलनाडु के हितधारकों के साथ 7 और 8 सितंबर, जबकि पुडुचेरी के प्रतिनिधियों के साथ 9 सितंबर 2026 को बातचीत होनी है।

8वें वेतन आयोग ने कहा कि वह स्टेकहोल्डर्स के साथ बातचीत के लिए 16 से 18 सितंबर तक चंडीगढ़ का दौरा करेगा। यह बैठक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ (UT) के कर्मचारियों के लिए है। इसके बाद बेंगलुरु (कर्नाटक) में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को आयोग की बैठक होगी।

फिटमेंट फैक्टर पर अभी इंतजार

फिलहाल कर्मचारियों की सबसे बड़ी नजर फिटमेंट फैक्टर पर है। 1.92x से 3.83x तक कई आंकड़े चर्चा में हैं, लेकिन सरकार या 8वें वेतन आयोग ने इनमें से किसी आंकड़े को आधिकारिक तौर पर मंजूरी नहीं दी है। इसलिए अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कर्मचारियों की बेसिक सैलरी कितनी बढ़ेगी। आयोग की बैठकों और सिफारिशों के बाद ही तस्वीर साफ होगी।

अगला लेख