return to news
  1. 8th Pay Commission: 6-7 जुलाई को भुवनेश्वर दौरे पर जाएगा आयोग, कर्मचारियों से करेगा बातचीत

पर्सनल फाइनेंस

8th Pay Commission: 6-7 जुलाई को भुवनेश्वर दौरे पर जाएगा आयोग, कर्मचारियों से करेगा बातचीत

Upstox

3 min read | अपडेटेड May 28, 2026, 13:43 IST

सारांश

8th Pay Commission: इसके पहले दिल्ली, पुणे, देहरादून और हैदराबाद जैसी जगहों में 8वें वेतन आयोग की बैठक हो चुकी है। इसके अलावा वेतन आयोग 1 जून से 4 जून 2026 तक श्रीनगर का दौरा करेगा। वहीं 8 जून 2026 को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह जिले में बैठक होने वाली है। 22 और 23 जून 2026 को लखनऊ का दौरा किया जाएगा। इसके बाद आयोग की टीम 6 और 7 जुलाई 2026 को भुवनेश्वर में रहेगी।

8th pay commission

8th pay commission का गठन केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को किया था।

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की देश के अलग-अलग हिस्सों में कर्मचारियों के साथ बैठक चल रही है। इसी सिलसिले में अब आयोग ने घोषणा की है कि वह 6 और 7 जुलाई 2026 को ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर का दौरा करेगा। यह दौरा केंद्र सरकार से जुड़े अलग-अलग स्टेकहोल्डर्स से बातचीत करने के लिए किया जा रहा है। इस संबंध में आयोग ने 26 मई को वित्त मंत्रालय के तहत एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इस दौरे के दौरान आयोग कर्मचारी संघों, यूनियनों, संस्थानों और केंद्र सरकार से जुड़े अन्य संगठनों के साथ बैठक करेगा। जो संगठन आयोग से मिलना चाहते हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक ऑनलाइन अपॉइंटमेंट के लिए आवेदन करना होगा। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अपॉइंटमेंट मांगने वाले संगठनों को वह “Unique Memo ID” भी देना होगा, जो आयोग को अपना ज्ञापन जमा करने के बाद मिलता है। आयोग ने यह भी बताया कि बैठक का स्थान, समय और पूरा शेड्यूल बाद में अलग से जारी किया जाएगा।

क्या है आयोग का प्लान

इसके पहले दिल्ली, पुणे, देहरादून और हैदराबाद जैसी जगहों में 8वें वेतन आयोग की बैठक हो चुकी है। इसके अलावा वेतन आयोग 1 जून से 4 जून 2026 तक श्रीनगर का दौरा करेगा। वहीं 8 जून 2026 को लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश के लेह जिले में बैठक होने वाली है। 22 और 23 जून 2026 को लखनऊ का दौरा किया जाएगा। इसके बाद आयोग की टीम 6 और 7 जुलाई 2026 को भुवनेश्वर में रहेगी।

31 मई तक जमा करना होगा ज्ञापन

इससे पहले आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए सभी हितधारकों से ज्ञापन मांगे थे। ज्ञापन जमा करने की आखिरी तारीख 31 मई 2026 तय की गई है। इन ज्ञापनों के जरिए आयोग कर्मचारियों, यूनियनों और संस्थानों की मांगों और सुझावों को समझना चाहता है, ताकि अपनी सिफारिशें तैयार कर सके।

नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि आने वाले महीनों में दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी इसी तरह की बैठकें और चर्चा आयोजित की जाएंगी। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों और संगठनों को इस प्रक्रिया में शामिल करना है, ताकि आयोग अलग-अलग समूहों से फीडबैक लेकर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सके।

क्या है 8वां वेतन आयोग

8वें वेतन आयोग का गठन केंद्र सरकार ने 3 नवंबर 2025 को किया था। यह एक अस्थायी आयोग है, जिसे केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की सैलरी, पेंशन और भत्तों की समीक्षा करने के लिए बनाया गया है।

आयोग जिन अहम मुद्दों पर विचार कर रहा है, उनमें “फिटमेंट फैक्टर” सबसे बड़ा मुद्दा माना जा रहा है। फिटमेंट फैक्टर वही फार्मूला होता है, जिसके आधार पर कर्मचारियों की नई सैलरी तय होती है। इसलिए इसका असर सीधे वेतन बढ़ोतरी पर पड़ता है। आयोग को अपने गठन की तारीख से 18 महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपनी है। इसका मतलब है कि इसकी सिफारिशें 2027 के मध्य तक आ सकती हैं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख