return to news
  1. Zydus और Apollo Hospitals की बड़ी साझेदारी, लॉन्च होगा मल्टी-कैंसर डिटेक्शन ब्लड टेस्ट, शेयरों में उछाल

मार्केट न्यूज़

Zydus और Apollo Hospitals की बड़ी साझेदारी, लॉन्च होगा मल्टी-कैंसर डिटेक्शन ब्लड टेस्ट, शेयरों में उछाल

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 14:41 IST

सारांश

Shield MCD एक खास ब्लड टेस्ट है, जो एक ही खून के सैंपल से कई तरह के कैंसर के शुरुआती संकेतों का पता लगाने में मदद करता है। यह टेस्ट ब्लैडर, ब्रेस्ट, फेफड़े, लिवर, प्रोस्टेट, पैंक्रियास और अन्य कई कैंसर की पहचान कर सकता है।

शेयर सूची

Zydus Lifesciences

Zydus Lifesciences का शेयर करीब 3% और Apollo Hospitals का शेयर करीब 2% चढ़ गया।

Zydus Lifesciences और Apollo Hospitals Enterprise के शेयरों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। इसकी वजह दोनों कंपनियों के बीच हुआ एक समझौता (MoU) है, जिसके तहत भारत में Shield Multi-Cancer Detection (MCD) टेस्ट शुरू किया जाएगा। इस खबर के बाद जायडस का शेयर करीब 3% और अपोलो हॉस्पिटल्स का शेयर करीब 2% चढ़ गया।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या है Shield MCD टेस्ट?

Shield MCD एक खास ब्लड टेस्ट है, जो एक ही खून के सैंपल से कई तरह के कैंसर के शुरुआती संकेतों का पता लगाने में मदद करता है। यह टेस्ट ब्लैडर, ब्रेस्ट, फेफड़े, लिवर, प्रोस्टेट, पैंक्रियास और अन्य कई कैंसर की पहचान कर सकता है। यह मुख्य रूप से 45 साल या उससे अधिक उम्र के उन लोगों के लिए है, जिनमें कैंसर का सामान्य जोखिम होता है।

भारत में कैसे मिलेगा यह टेस्ट?

इस समझौते के तहत अमेरिकी कंपनी Guardant Health भारत में इस टेस्ट को Zydus Lifesciences के साथ मिलकर उपलब्ध कराएगी, जबकि Apollo Hospitals अपने अस्पतालों और हेल्थकेयर नेटवर्क के जरिए मरीजों को यह टेस्ट कराएगा। कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को कैंसर की जल्दी पहचान कराने में मदद मिलेगी।

कंपनियों ने क्या कहा?

Apollo Hospitals के चेयरमैन डॉ प्रताप सी रेड्डी ने कहा कि बीमारी का इलाज करने से ज्यादा जरूरी उसकी समय रहते पहचान करना है। वहीं Zydus Lifesciences के एमडी डॉ. शरविल पटेल ने कहा कि यह साझेदारी भारत में आधुनिक कैंसर स्क्रीनिंग तकनीक तक लोगों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख