return to news
  1. D-Mart Q1 Results: 11 जुलाई को आने वाले हैं जून तिमाही के नतीजे, फंड जुटाने पर भी होगा फैसला

मार्केट न्यूज़

D-Mart Q1 Results: 11 जुलाई को आने वाले हैं जून तिमाही के नतीजे, फंड जुटाने पर भी होगा फैसला

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 12:47 IST

सारांश

Avenue Supermarts के बोर्ड की बैठक में कंपनी एक और अहम प्रस्ताव पर भी विचार करेगी। कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए डेट सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाने की योजना पर चर्चा करेगी। कितना फंड जुटाया जाएगा, इसका फैसला बोर्ड करेगा।

शेयर सूची

Avenue Supermarts

Avenue Supermarts ने अपनी जून तिमाही का बिजनेस अपडेट भी जारी किया है।

D-Mart की पैरेंट कंपनी Avenue Supermarts जल्द ही FY27 की पहली तिमाही के नतीजे घोषित करने जा रही है। कंपनी ने बताया है कि वह अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे 11 जुलाई 2026 को बाजार बंद होने के बाद जारी करेगी। इसी दिन कंपनी के बोर्ड की बैठक भी होगी, जिसमें अप्रैल-जून तिमाही के स्टैंडअलोन और कंसोलिडेटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। इस बीच कंपनी के शेयरों में आज 4.58 फीसदी की गिरावट है और यह स्टॉक BSE पर 3996 रुपये के भाव तक लुढ़क गया है। इसका मार्केट कैप 2.60 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Avenue Supermarts ने फाइलिंग में दी जानकारी

Avenue Supermarts के बोर्ड की बैठक में कंपनी एक और अहम प्रस्ताव पर भी विचार करेगी। कंपनी प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए डेट सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटाने की योजना पर चर्चा करेगी। कितना फंड जुटाया जाएगा, इसका फैसला बोर्ड करेगा।

Avenue Supermarts का बिजनेस अपडेट

कंपनी ने अपनी जून तिमाही का बिजनेस अपडेट भी जारी किया है। अप्रैल-जून 2026 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन ऑपरेशंस से रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹18,343.49 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह ₹15,932.12 करोड़ था।

30 जून 2026 तक D-Mart के देशभर में 503 स्टोर थे। हालांकि, महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित सनपाड़ा स्टोर का पुनर्निर्माण चल रहा है, इसलिए वह फिलहाल ग्राहकों के लिए बंद है। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फिलहाल जारी किए गए रेवेन्यू के आंकड़े अस्थायी हैं। विस्तृत और ऑडिटेड वित्तीय नतीजे 11 जुलाई को तिमाही परिणामों के साथ जारी किए जाएंगे।

Avenue Supermarts के शेयरों का प्रदर्शन

पिछले एक महीने में Avenue Supermarts के शेयरों में करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि पिछले 6 महीने में इसने 9.50 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक इसके शेयर 7 फीसदी चढ़े हैं। हालांकि पिछले 1 साल में इसके निवेशकों को 8 फीसदी का नुकसान उठाना पड़ा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख