return to news
  1. Nestle India का बड़ा ऐलान: ₹2 का स्पेशल डिविडेंड, हर शेयर पर मिलेंगे कुल ₹7

मार्केट न्यूज़

Nestle India का बड़ा ऐलान: ₹2 का स्पेशल डिविडेंड, हर शेयर पर मिलेंगे कुल ₹7

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड July 03, 2026, 11:47 IST

सारांश

Nestle India के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 6 महीने में इसने करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 12 फीसदी बढ़ चुके हैं।

शेयर सूची

Nestle India

Nestle India का मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ रुपये है।

Nestle India के शेयरधारकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने आज शुक्रवार को अपने शेयरधारकों के लिए ₹1 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹2 प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बीच कंपनी के शेयर मामूली गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे। कंपनी के शेयरों में 0.17 फीसदी की गिरावट है और यह 1443.80 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 2.78 लाख करोड़ रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Nestle India ने एक्सचेंज फाइलिंग में क्या कहा?

Nestle India ने बताया कि यह स्पेशल डिविडेंड उसके सभी जारी और पूरी तरह चुकता (Paid-up) इक्विटी शेयरों पर दिया जाएगा। इसके लिए कंपनी अपनी रिटेन्ड अर्निंग्स यानी पिछले वर्षों के बचाए गए मुनाफे का इस्तेमाल करेगी।

31 मार्च 2026 तक कंपनी के पास करीब ₹5,107 करोड़ की रिटेन्ड अर्निंग्स थी। इसके अलावा, NCLT की मंजूरी वाली स्कीम के तहत रिटेन्ड अर्निंग्स में ट्रांसफर की गई राशि में से ही इस डिविडेंड का भुगतान किया जाएगा। कंपनी ने कहा है कि यह स्पेशल डिविडेंड 30 जुलाई 2026 से दिया जाएगा। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 है।

₹5 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड

Nestle India ₹5 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड भी देने जा रही है, जिसकी एक्स-डिविडेंड डेट भी 10 जुलाई 2026 है। इसका मतलब है कि 10 जुलाई 2026 को जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। कंपनी ने 10 जुलाई 2026 की रिकॉर्ड डेट पर दो अलग-अलग डिविडेंड को एक साथ मिलाकर देने का फैसला किया है। इस तरह शेयरधारकों को कुल 7 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

Nestle India के शेयरों का प्रदर्शन

Nestle India के शेयरों में पिछले 1 महीने में करीब 4 फीसदी की तेजी आई है। वहीं पिछले 6 महीने में इसने करीब 10 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर करीब 12 फीसदी बढ़ चुके हैं। पिछले 1 साल में इसने अपने निवेशकों को 21 फीसदी का रिटर्न दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख