return to news
  1. IT स्टॉक्स में तेजी भी नहीं आई काम, क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम और FIIs की बिकवाली से लुढ़का बाजार

मार्केट न्यूज़

IT स्टॉक्स में तेजी भी नहीं आई काम, क्रूड ऑयल के बढ़ते दाम और FIIs की बिकवाली से लुढ़का बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 15, 2026, 11:05 IST

सारांश

Stock Market: क्रूड ऑयल की अधिक कीमतों ने आज बाजार पर दबाव बढ़ाया है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.67 फीसदी बढ़कर 107.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, Saudi Arabia की East-West पाइपलाइन ड्रोन हमलों के बाद बंद है।

Stock Market

विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से भी बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 15 सितंबर को भारी उतार-चढ़ाव है। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती नजर आई। हालांकि बाजार ने जल्द ही अपनी बढ़त गंवा दी और यह लाल निशान पर चला गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय BSE Sensex में 14 अंकों की कमजोरी थी और यह 74,769.56 के स्तर पर था। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 15 अंक लुढ़ककर 23,384.70 के लेवल पर आ गया। बता दें कि आज सेंसेक्स एक समय पर 655 अंक बढ़कर 75436.44 के लेवल पर पहुंच गया था। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज के उतार-चढ़ाव के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतें

क्रूड ऑयल की अधिक कीमतों ने आज बाजार पर दबाव बढ़ाया है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.67 फीसदी बढ़कर 107.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। दरअसल, Saudi Arabia की East-West पाइपलाइन ड्रोन हमलों के बाद बंद है। इससे रोजाना तेल को Red Sea तक पहुंचाने का एक अहम वैकल्पिक रास्ता प्रभावित हुआ है। इसके बाद अब Saudi ज्यादा तेल स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज से भेज रहा है। बता दें कि Hormuz वाले रास्ते पर पहले ही काफी जोखिम है। इस खबर से निवेशकों में बीच तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ी है।

US बॉन्ड यील्ड में उछाल

अमेरिका का 10 साल का ट्रेजरी यील्ड 5% के ऊपर चला गया है। इसके चलते शेयर बाजार में आज बिकवाली नजर आई। दरअसल, बॉन्ड यील्ड बढ़ने से निवेशकों को शेयर बाजार में निवेश करना कम आकर्षक लगता है।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

विदेशी निवेशकों (FIIs) की लगातार बिकवाली से भी बाजार का सेंटीमेंट खराब हुआ है। 11 सितंबर को FIIs लगातार चौथे कारोबारी दिन नेट सेलर रहे और उन्होंने 930 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके पहले विदेशी निवेशकों ने 10 सितंबर को 438 करोड़ रुपये, 09 सितंबर को 583 करोड़ रुपये और 08 सितंबर को 123 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

रुपये पर दबाव

डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की ऊंची कीमतों और मध्य पूर्व तनाव बढ़ने के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे गिरकर 95.84 पर आ गया। फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि ब्रेंट क्रूड के 106 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के साथ, तेल आयातकों की बढ़ती डॉलर डिमांड ने भारत के एक्सटर्नल बैलेंस और इनफ्लेशन पर चिंता बढ़ा दी है।

IT शेयरों में तेजी से सपोर्ट

आज शुरुआती कारोबार में IT शेयरों में जबरदस्त रैली देखी गई, जिसका असर बाजार पर भी दिखा। Nifty IT इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा उछल गया। दरअसल, Anthropic के CEO डारियो अमोडेई ने AI मॉडल्स के डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने और इसकी निगरानी बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया है। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और Elon Musk ने भी अमोडेई की बात से सहमति जताई है। इस खबर के बाद भारतीय IT शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख