return to news
  1. AI की रफ्तार धीमी करने की बात से IT शेयरों में बहार, Infosys, TCS समेत कई शेयरों में शानदार रैली

मार्केट न्यूज़

AI की रफ्तार धीमी करने की बात से IT शेयरों में बहार, Infosys, TCS समेत कई शेयरों में शानदार रैली

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 15, 2026, 10:17 IST

सारांश

आज निफ्टी IT इंडेक्सम में Coforge को छोड़कर अन्य सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, LTM और TCS के शेयरों में है और ये सभी 4-5 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा Mphasis, Wipro, Persistent systems और OFSS में भी 1 से 3 फीसदी तक की तेजी है।

IT Stocks

IT Stocks: AI को लेकर हाल के दिनों में इसके संभावित जोखिमों पर चिंता बढ़ी है।

भारत की IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 15 सितंबर को जबरदस्त रैली नजर आ रही है। आज के कारोबार में Nifty IT इंडेक्स 5 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर दुनिया की बड़ी कंपनियों के अधिकारियों की हालिया टिप्पणियां हैं। AI कंपनी Anthropic के CEO डारियो अमोडेई ने AI मॉडल्स के डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने और इसकी निगरानी बढ़ाने की जरूरत बताई है। इस खबर का असर आज भारत के IT शेयरों पर दिख रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

आज निफ्टी IT इंडेक्सम में Coforge को छोड़कर अन्य सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। सबसे ज्यादा तेजी HCL Tech, Tech Mahindra, Infosys, LTM और TCS के शेयरों में है और ये सभी 4-5 फीसदी तक उछल गए हैं। इसके अलावा Mphasis, Wipro, Persistent systems और OFSS में भी 1 से 3 फीसदी तक की तेजी है। Coforge में 3 फीसदी तक की कमजोरी देखी गई।

डारियो अमोडेई ने क्या कहा?

डारियो अमोडेई ने एक ऑनलाइन लेख में कहा कि AI का डेवलपमेंट रोकने की बात नहीं हो रही है, लेकिन इससे जुड़े जोखिम गंभीर हैं। उनके मुताबिक कंपनियों और सरकारों को इन जोखिमों से निपटने के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए। OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन और Elon Musk ने भी अमोडेई की बात से सहमति जताई है।

AI को लेकर हाल के दिनों में इसके संभावित जोखिमों पर चिंता बढ़ी है। Anthropic छोड़ चुके AI रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने BBC से कहा कि अगर मौजूदा रफ्तार से AI में प्रगति जारी रही और इसे धीमा नहीं किया गया, तो भविष्य में गंभीर खतरे पैदा हो सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि AI कंपनियों में काम करने वाले कुछ लोग मानवता के भविष्य को लेकर काफी चिंतित हैं।

ग्लोबल AI स्टॉक्स में गिरावट

AI डेवलपमेंट की रफ्तार धीमी करने की चर्चा का असर ग्लोबल AI शेयरों पर भी दिखाई दिया। AI सेक्टर की प्रमुख कंपनियों के शेयरों में गिरावट आई। Nvidia के शेयर करीब 3% गिर गए, जबकि Broadcom और Advanced Micro Devices में 4% से ज्यादा की गिरावट रही। Intel के शेयर 5% से अधिक और Marvell Technology के शेयर 7% से ज्यादा टूटे।

इस बीच OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा कि इस साल कंपनी का IPO लाना उचित फैसला नहीं होगा। इससे भी AI सेक्टर को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ी। Aptus Capital Advisors के इक्विटी प्रमुख डेविड वैगनर के मुताबिक, बड़े AI अधिकारियों की ओर से frontier AI मॉडल्स के डेवलपमेंट को धीमा करने की बात निवेशकों के लिए शुरुआती तौर पर चौंकाने वाली हो सकती है। हालांकि, AI पर कैपिटल एक्सपेंडिचर में कमी से कमाई पर दबाव आ सकता है, लेकिन कंपनियों का फ्री कैश फ्लो मजबूत हो सकता है।

Indian IT कंपनियों पर क्या असर?

एक्सपर्ट्स के मुताबिक कम AI स्पेंडिंग से कुछ भारतीय IT कंपनियों की मांग प्रभावित हो सकती है। वहीं, कंपनियां अगर AI के जरिए प्रोडक्टिविटी बढ़ाने, लागत घटाने और ऑटोमेशन पर ज्यादा ध्यान देती हैं, तो भारतीय IT कंपनियों के लिए नए अवसर भी बन सकते हैं। अब निवेशक यह देखेंगे कि AI स्पेंडिंग को लेकर चल रही बहस का असर कंपनियों के टेक बजट और नए डील्स पर कितना पड़ता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख