return to news
  1. LTCG पर राहत की उम्मीद, IT स्टॉक्स में जोश, लेकिन क्रूड और FIIs की बिकवाली से लुढ़का बाजार

मार्केट न्यूज़

LTCG पर राहत की उम्मीद, IT स्टॉक्स में जोश, लेकिन क्रूड और FIIs की बिकवाली से लुढ़का बाजार

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 14, 2026, 11:30 IST

सारांश

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच कच्चे तेल के भाव में आज एक बार फिर उछाल है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.39 फीसदी बढ़कर 106.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर टैंकरों में हमले तेज कर दिए हैं।

Stock Market

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 14 अक्तूबर को उतार-चढ़ाव का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 160 अंकों की तेजी देखी गई और यह 73,117.71 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 36 अंक बढ़कर 22,757.95 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि इसके बाद बाजार में प्रॉफिट बुकिंग भी देखने को मिली। रिपोर्ट लिखे जाने के समय सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हल्की गिरावट के साथ लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। बता दें कि पिछले 4 कारोबारी दिनों में बाजार में करीब 2.30 फीसदी की तेजी आ चुकी है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज के उतार-चढ़ाव के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कच्चे तेल में उछाल

जियो पॉलिटिकल टेंशन के बीच कच्चे तेल के भाव में आज एक बार फिर उछाल है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.39 फीसदी बढ़कर 106.17 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर टैंकरों में हमले तेज कर दिए हैं। इसके अलावा सऊदी अरब का कहना है कि मंगलवार शाम पूर्वी प्रांत के दहरान में सऊदी अरामको की एक एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग में हूती हमलों की वजह से थोड़ी आग लग गई थी। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हूती गुट "बहुत बुरा" व्यवहार कर रहा है, जो शायद ईरान के इशारे पर हो रहा है, और वे इस गुट के खिलाफ सऊदी अरब के हमलों में शामिल होने पर विचार कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली

भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का सिलसिला जारी है। 13 अक्तूबर को FIIs ने भारतीय बाजार में 1,305.13 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके अलावा FIIs ने 12 अक्तूबर को 1,708.48 करोड़ रुपये, 09 अक्तूबर को 3,568.90 करोड़ रुपये और 08 अक्तूबर को 12,943.58 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इस लगातार बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ाया है।

वित्त मंत्री का सकारात्मक बयान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार लॉन्ग-टर्म कैपिटल गेन्स (LTCG) टैक्स को हटाने के बारे में लोगों की राय जानने के लिए उत्सुक है, क्योंकि भारत और विदेशों में निवेशक इक्विटी पर टैक्स को लेकर सवाल उठा रहे हैं। नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में बोलते हुए सीतारमण ने कहा, "LTCG पर बहुत से लोग, भारतीय और विदेशी दोनों निवेशक अपनी राय दे रहे हैं। बाजार में STT और सभी एसेट क्लास के साथ एक जैसा व्यवहार करने के सवाल पर काफी बहस हो रही है। ऐसी बहस होना अच्छी बात है।"

हाल ही में SBI Research की एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें सुझाव दिया गया कि विदेशी निवेशकों की लगातार हो रही बिकवाली को रोकने और लंबी अवधि के निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार को इक्विटी पर से LTCG टैक्स को पूरी तरह खत्म कर देना चाहिए। इन खबरों के बीच निवेशकों की उम्मीद बढ़ गई है।

IT शेयरों में आज भी तेजी

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी आज भी नजर आ रही है। हाल ही में TCS और HCL Tech ने सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। दोनों दिग्गज कंपनियों के नतीजों ने पूरे IT सेक्टर को लेकर सेंटीमेंट बेहतर किया है। आज निफ्टी IT में करीब 1.20 फीसदी की तेजी है। सबसे ज्यादा खरीदारी TCS-Infosys में है और ये दोनों शेयर 2 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। LTM और Wipro में भी 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख