return to news
  1. Gold-Silver Price: अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले सोने-चांदी में हल्की गिरावट, यहां जानें अपने शहर का भाव

मार्केट न्यूज़

Gold-Silver Price: अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों से पहले सोने-चांदी में हल्की गिरावट, यहां जानें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 14, 2026, 08:10 IST

सारांश

निवेशक अमेरिका के बुधवार को जारी होने वाले महंगाई से जुड़े अहम आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बयान का इंतजार कर रहे हैं। इनसे यह संकेत मिलेगा कि आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक क्या फैसला ले सकता है।

Gold Silver

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी बढ़ते सरकारी कर्ज और बॉन्ड यील्ड को लेकर चिंता जताई है।

Gold-Silver Price: अगर आप आज 14 अक्तूबर को सोना या चांदी खरीदने जा रही हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज इन दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट आई है। bullions.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 148,510 रुपये पर आ गई है। वहीं चांदी की बात करें तो यह भी 219,200 रुपये प्रति किलो के स्तर तक टूट गई है। आज कॉमेक्स पर सोने का वायदा भाव 0.01 फीसदी मामूली गिरकर 4,177.00 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी की कीमत 0.59 फीसदी घटकर 59.18 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क गई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि निवेशक अमेरिका के बुधवार को जारी होने वाले महंगाई से जुड़े अहम आंकड़ों और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन के बयान का इंतजार कर रहे हैं। इनसे यह संकेत मिलेगा कि आने वाले समय में ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी केंद्रीय बैंक क्या फैसला ले सकता है।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹147,980 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹148,240 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹148,040 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹148,670 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹148,360 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹148,470 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹218,420 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹218,800 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹218,510 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹219,440 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹218,970 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹219,150 प्रति किलोग्राम

महंगाई के आंकड़ें क्यों हैं अहम

अगर अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा आते हैं, तो फेडरल रिजर्व की अगली बैठक में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना बढ़ सकती है। ब्याज दरें बढ़ने से सोने की चमक फीकी पड़ सकती है, क्योंकि सोने में निवेश करने पर ब्याज नहीं मिलता। ऐसे में निवेशक ब्याज देने वाले विकल्पों को ज्यादा पसंद कर सकते हैं। इसके साथ ही बाजार की नजर शुक्रवार को फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श के भाषण पर भी है। उनके बयान से अमेरिकी मौद्रिक नीति और ब्याज दरों की दिशा को लेकर अहम संकेत मिल सकते हैं।

ब्याज दर को लेकर क्या है अनुमान

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी बॉन्ड की यील्ड में हालिया बढ़ोतरी की मुख्य वजह अर्थव्यवस्था की मजबूत वृद्धि है, न कि महंगाई की बढ़ती उम्मीदें। उनके अनुसार, महंगाई की उम्मीदें अभी भी नियंत्रण में हैं। बाजार के अनुमान के मुताबिक इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना सिर्फ 19% है। वहीं, दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाने की संभावना 88% मानी जा रही है। ये अनुमान CME के FedWatch टूल पर आधारित हैं।

IMF ने जताई चिंता

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने भी बढ़ते सरकारी कर्ज और बॉन्ड यील्ड को लेकर चिंता जताई है। संस्था के मुताबिक युद्ध के कारण महंगाई बढ़ने से बॉन्ड यील्ड में और तेजी आ सकती है। इससे कई देशों पर कर्ज चुकाने का बोझ बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी का सोने पर दोहरा असर पड़ता है। एक तरफ ऊंची ब्याज दरें सोने में निवेश को कम आकर्षक बनाती हैं। दूसरी तरफ इससे सरकारों पर कर्ज का बोझ बढ़ता है और उनकी वित्तीय स्थिति को लेकर चिंताएं गहरा सकती हैं। ऐसी स्थिति में सोने को सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में समर्थन मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख