return to news
  1. बाजार में शानदार रिकवरी, लंबी बिकवाली के बाद FMCG और PSU बैंकों में तेजी से लौटी रौनक

मार्केट न्यूज़

बाजार में शानदार रिकवरी, लंबी बिकवाली के बाद FMCG और PSU बैंकों में तेजी से लौटी रौनक

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 16, 2026, 11:21 IST

सारांश

Stock Market: लगातार दो सेशन में गिरावट के बाद आज निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग देखी गई। इसके अलावा पिछले एक महीने में बाजार में करीब 4.2 फीसदी की कमजोरी आ चुकी है। वहीं 1 सितंबर से अब तक बाजार करीब 3.24 फीसदी लुढ़क चुका है।

Stock Market

आज FMCG और ऑटो समेत कई सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है।

भारतीय शेयर बाजार ने आज 16 सितंबर को दमदार वापसी की है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 500 अंकों की तेजी नजर आई और यह 74505.86 के स्तर पर पहुंच गया। इसके साथ ही Nifty 50 भी आज 163 अंक बढ़कर 23281.15 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। लंबे समय तक लगातार दबाव में रहने के बाद आज बाजार में वैल्यू बाइंग देखने को मिली। आज FMCG और ऑटो समेत कई सेक्टर्स में खरीदारी हो रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बाजार में वैल्यू बाइंग

लगातार दो सेशन में गिरावट के बाद आज निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग देखी गई। इसके अलावा पिछले एक महीने में बाजार में करीब 4.2 फीसदी की कमजोरी आ चुकी है। वहीं 1 सितंबर से अब तक बाजार करीब 3.24 फीसदी लुढ़क चुका है। लगातार बिकवाली के चलते बाजार में कई ऐसे बेहतर शेयर हैं, जो सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। यही वजह है कि आज निवेशक खरीदारी कर रहे हैं।

कच्चे तेल में हल्की राहत

कच्चे तेल की कीमतों में आज मामूली गिरावट है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 108.11 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दरअसल, अमेरिका में पिछले हफ्ते कच्चे तेल का स्टॉक 7.1 मिलियन बैरल बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 1.6 मिलियन बैरल की कमी की उम्मीद थी।

हालांकि इससे कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं हुई, क्योंकि मध्य-पूर्व में तेल की सप्लाई अभी भी बाधित है। बता दें कि सऊदी अरब की Yanbu बंदरगाह और East-West पाइपलाइन पर हमले के कारण तेल निर्यात प्रभावित हुआ है।

FMCG और ऑटो समेत ये सेक्टर्स चमके

आज के कारोबार में NSE पर कई सेक्टर्स में मजबूती नजर आ रही है। निफ्टी FMCG, मीडिया और PSU बैंक इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गए हैं। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मेटल, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। इन सभी सेक्टर्स में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला है।

आज US फेड का फैसला

शेयर बाजार के निवेशकों की नजर आज अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले पर टिकी हुई है। ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वॉइंट्स की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में बाजार पहले से ही ब्याज दरों में बढ़ोतरी की इस संभावना को पचा चुका है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ब्याज दर पर नतीजों की घोषणा आज रात यानी 16 सितंबर 2026 को भारतीय समयानुसार (IST) रात 11:30 बजे करेगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेड के फैसले और उसके प्रमुख की टिप्पणी से बाजार को दिशा मिलेगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख