return to news
  1. क्रूड ऑयल में नरमी और वैल्यू बाइंग से शेयर बाजार को सपोर्ट, आज इन वजहों से आई तेजी

मार्केट न्यूज़

क्रूड ऑयल में नरमी और वैल्यू बाइंग से शेयर बाजार को सपोर्ट, आज इन वजहों से आई तेजी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 18, 2026, 11:47 IST

सारांश

आज कच्चे तेल के भाव में कमी आई है, जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.25 फीसदी घटकर 103.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। दरअसल, वेस्ट एशिया में तेल की सप्लाई में रुकावट की आशंका कम हुई है।

Stock Market

आज ग्लोबल मार्केट में तेजी नजर आ रही है, जिससे भारतीय शेयर बाजार को भी सपोर्ट मिला।

भारतीय शेयर बाजार में आज 18 सितंबर को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 280 अंकों की तेजी नजर आई और यह 74,593.82 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 90 अंक बढ़कर 23,360.55 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि, इसके बाद बाजार में कुछ प्रॉफिट बुकिंग भी हुई है। तेल की सप्लाई से जुड़ी चिंताएं कम होने के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट आई है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में तेजी से भी बाजार को सपोर्ट मिला है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में नरमी

आज कच्चे तेल के भाव में कमी आई है, जिसका असर बाजार पर दिख रहा है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.25 फीसदी घटकर 103.51 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। दरअसल, वेस्ट एशिया में तेल की सप्लाई में रुकावट की आशंका कम हुई है। रिपोर्ट के अनुसार Saudi Arabia अपनी East-West पाइपलाइन की लगभग आधी क्षमता कुछ दिनों के भीतर फिर से चालू करना चाहता है। इस पाइपलाइन को पिछले सप्ताह Houthis के ड्रोन अटैक के बाद नुकसान पहुंचा था। नए अपडेट के बाद तेल सप्लाई से जुड़ी चिंताएं कम हुई है।

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत

आज ग्लोबल मार्केट में तेजी नजर आ रही है, जिससे भारतीय शेयर बाजार को भी सपोर्ट मिला। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का Kospi करीब 2.56 फीसदी उछल गया है। Nikkei 225 भी 1.42 फीसदी तक बढ़ गया। इसके अलावा शंघाई कम्पोजिट में 0.84 फीसदी और हांगकांग के Hang Seng में करीब 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली। इसके साथ ही गुरुवार को अमेरिकी बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट

अमरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से भी आज बाजार को सपोर्ट मिला। 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 5 फीसदी के अहम स्तर से नीचे गिरकर 4.93% पर आ गई। जब बॉन्ड यील्ड गिरती है, तो यह शेयर बाजार के लिए अच्छा माना जाता है।

निचले स्तरों पर खरीदारी

आज वैल्यू बाइंग के चलते भी बाजार में रिकवरी आई है। पिछले 1 महीने में BSE Sensex में करीब 3.65 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसी अवधि के दौरान Nifty 50 भी करीब 3.53 फीसदी लुढ़क चुका है। बाजार में इस भारी बिकवाली के चलते कई ऐसे शेयर हैं, जो सस्ते भाव पर मिल रहे हैं। यही वजह है कि अब बाजार में वैल्यू बाइंग हो रही है।

सेक्टोरल बढ़त

आज के कारोबार में NSE पर कई ऐसे सेक्टर्स हैं, जिनमें खरीदारी का माहौल है। निफ्टी मीडिया, सीमेंट और रियल्टी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा बढ़ गए हैं। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, मेटल, फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर, केमिकल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे। सेक्टर वाइज तेजी ने भी आज बाजार को सपोर्ट दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख