return to news
  1. Stock to Watch: Tata Group Stocks पर टिकी नजर, BEL को मिला नया ऑर्डर, आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस

मार्केट न्यूज़

Stock to Watch: Tata Group Stocks पर टिकी नजर, BEL को मिला नया ऑर्डर, आज इन शेयरों पर रहेगा फोकस

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 18, 2026, 07:31 IST

सारांश

नवरत्न डिफेंस पीएसयू Bharat Electronics Ltd (BEL) ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को दी गई पिछली जानकारी के बाद उसे ₹648 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। नए ऑर्डर मिलने की खबर से कंपनी के शेयर पर नजर रहेगी।

Stock to Watch

IT कंपनी Wipro ने Aramco और SAP के साथ मिलकर Wipro STO360™ लॉन्च किया है।

Stock to Watch: शेयर बाजार के निवेशकों के लिए आज 18 सितंबर का दिन खास होने वाला है। आज कई ऐसे शेयर हैं जिनमें उनसे जुड़ी खबरों के चलते एक्शन दिखने की उम्मीद है। इन शेयरों में Tata Group Stocks, BEL, Wipro, PB Fintech और HAL जैसे शेयर शामिल हैं। इनमें से कुछ कंपनियों ने नए ऑर्डर की जानकारी दी है, जबकि कुछ से जुड़े कॉरपोरेट और बिजनेस अपडेट सामने आए हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Group Stocks

Tata Group Stocks फोकस में रहेंगे। Tata Sons के चेयरमैन N Chandrasekaran को एक और पांच साल के लिए फिर से चेयरमैन बनाने के फैसले के बाद Tata Trusts और बोर्ड के बीच गवर्नेंस को लेकर विवाद सामने आया है। Tata Trusts के चेयरमैन Noel Tata ने बोर्ड से कहा है कि यह प्रस्ताव कानूनी रूप से वैध नहीं है। उनका कहना है कि चेयरमैन की नियुक्ति के लिए Trusts के नॉमिनी डायरेक्टर्स की मंजूरी जरूरी है।

Bharat Electronics

नवरत्न डिफेंस पीएसयू Bharat Electronics Ltd (BEL) ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को दी गई पिछली जानकारी के बाद उसे ₹648 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले हैं। नए ऑर्डर मिलने की खबर से कंपनी के शेयर पर नजर रहेगी।

Wipro

IT कंपनी Wipro ने Aramco और SAP के साथ मिलकर Wipro STO360™ लॉन्च किया है। यह समाधान उन कंपनियों के लिए बनाया गया है जिनके कारोबार में बड़े और महंगे प्लांट व एसेट शामिल हैं। इसका मकसद Shutdown, Turnaround और Outage यानी STO मैनेजमेंट को बेहतर और ज्यादा कुशल बनाना है।

HCC Infrastructure

Hindustan Construction Company की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी HCC Infrastructure Company Ltd ने Ceigall India के साथ मिलकर एक नई पब्लिक लिमिटेड कंपनी बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नई कंपनी में HCC इन्फ्रास्ट्रक्चर की 51% हिस्सेदारी होगी।

PB Fintech

PB Fintech ने बाजार में चल रही अटकलों को खारिज किया है। कंपनी ने साफ किया कि Yashish Dahiya चेयरमैन और Group CEO के पद पर बने रहेंगे। कंपनी ने कहा कि उसकी बिजनेस रणनीति और ग्रोथ प्लान Dahiya और सीनियर मैनेजमेंट टीम के नेतृत्व में आगे बढ़ रहे हैं।

HAL

Hindustan Aeronautics Ltd (HAL) भी फोकस में रहेगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, शुक्रवार को बेंगलुरु में एक कार्यक्रम में HAL Tejas twin-seater trainer aircraft, HTT-40 basic trainer aircraft और Dhruv Next Generation helicopters भारतीय ऑपरेटर्स को सौंपेगा।

Bharat Forge

Bharat Forge ने 17 सितंबर को अपना Qualified Institutions Placement यानी QIP खोल दिया है। कंपनी ने इक्विटी शेयरों के लिए ₹1,947.70 प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया है।

अन्य शेयर

GPT Infraprojects को RVNL से GST समेत ₹483.72 करोड़ का रेलवे ब्रिज बनाने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह ब्रिज ओडिशा में महानदी पर बनाया जाएगा। Time Technoplast ने गुजरात के भिलाड़ में अपना नया ग्रीनफील्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट तय समय पर पूरा कर लिया है। यहां 25 सितंबर 2026 से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

Asian Paints ने गुजरात के दहेज प्लांट में VAE का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। इसकी क्षमता 1.5 लाख टन सालाना है। GR इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड ने बताया कि उसे NTPC लिमिटेड से सूचना मिली है कि ₹49.53 करोड़ की मोबिलाइज़ेशन एडवांस बैंक गारंटी और कुल ₹41.34 करोड़ के तीन इंश्योरेंस परफॉर्मेंस श्योरिटी बॉन्ड को इनवोक (भुनाया) किया जा रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख