return to news
  1. Gold-Silver Price: खरीदारी से पहले यहां चेक करें अपने शहर का भाव, आगे इन फैक्टर्स पर रखें नजर

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: खरीदारी से पहले यहां चेक करें अपने शहर का भाव, आगे इन फैक्टर्स पर रखें नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 18, 2026, 08:09 IST

सारांश

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज यहां सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी नजर आई। सोने का भाव 0.06 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 4,349.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई और यह 65.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

God Silver

तेल की कम कीमतों और कमजोर अमेरिकी डॉलर से इसे सोने को सहारा मिला है।

Gold-Silver Price: सोना या चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। आज 18 सितंबर के लिए दोनों धातुओं की नई कीमतें जारी हो गई हैं। bullions.co.in के अनुसार सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 153,710 रुपये थी। इसके अलावा चांदी की बात करें तो यह 238,070 रुपये प्रति किलो के भाव पर आ गई है। पिछले 1 हफ्ते में सोने की कीमत में 0.31 फीसदी बढ़ोतरी हुई है, जबकि इसी दौरान चांदी के भाव में 1.46 फीसदी का उछाल आया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज यहां सोने और चांदी दोनों की कीमतों में बढ़ोतरी नजर आई। सोने का भाव 0.06 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 4,349.03 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दूसरी तरफ चांदी में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई और यह 65.76 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

यहां देश के बड़े शहरों में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत बताई गई है।

  • मुंबई: ₹1,53,430 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,53,170 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,53,880 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,53,230 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,53,550 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,53,670 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

आज 999 फाइन चांदी की कीमत ₹2,38,070 प्रति किलोग्राम रही, जबकि 925 स्टर्लिंग चांदी की कीमत ₹2,20,215 प्रति किलोग्राम थी। पिछले एक महीने में चांदी की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ, जबकि एक साल में इसमें 87% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। यहां अलग-अलग शहरों में 999 फाइन चांदी की कीमतें दी गई है।

  • मुंबई: ₹2,37,640 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹2,37,230 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,38,330 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,37,330 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹2,37,830 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,38,020 प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी के लिए ये फैक्टर्स अहम

शुक्रवार को सोने की कीमतों में थोड़ी बढ़त हुई। तेल की कम कीमतों और कमजोर अमेरिकी डॉलर से इसे सोने को सहारा मिला है। इसके अलावा बाजार की नजर मिडिल ईस्ट में हो रही घटनाओं और ग्लोबल मॉनेटरी पॉलिसी पर बनी हुई है। बता दें कि Goldman Sachs ने 2027 के अंत के लिए सोने का अपना अनुमान $5400 प्रति ट्रॉय औंस रखा है और माना है कि ऊंची दरें सोने की तेजी को धीमा कर सकती हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि उसे पूरी तरह रोक दें।

तेल की कीमतों में आज 1% तक की गिरावट आई है। डॉलर भी हाल के उच्चतम स्तर से नीचे आया है। डॉलर कमजोर होने पर दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना सस्ता हो जाता है, इसलिए सोने की मांग बढ़ सकती है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर बढ़ाई है और संकेत दिया है कि आगे भी दरें बढ़ सकती हैं। आम तौर पर ऊंची ब्याज दरें सोने के लिए दबाव वाली होती हैं क्योंकि सोना ब्याज नहीं देता।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख