return to news
  1. मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर दोबारा हमले की आहट, लेकिन IT सेक्टर समेत इन फैक्टर्स ने बाजार को दी रफ्तार

मार्केट न्यूज़

मध्यावधि चुनाव के बाद ईरान पर दोबारा हमले की आहट, लेकिन IT सेक्टर समेत इन फैक्टर्स ने बाजार को दी रफ्तार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 30, 2026, 11:44 IST

सारांश

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स 1.85 फीसदी उछलकर 32,503.25 पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तेजी Coforge, LTM, Tech Mahindra, Wipro और Infosys जैसे शेयरों में है।

Stock Market

Stock Market: कुछ कंपनियों ने FY27 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं।

भारतीय शेयर बाजार में आज 30 अक्तूबर को लगातार दूसरे कारोबारी दिन खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 271 अंकों की तेजी देखी गई और यह 74,422.42 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 83 अंक बढ़कर 23,019.25 के लेवल पर पहुंच गया है। आज कुछ कंपनियों के मजबूत तिमाही नतीजों से बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। इसके अलावा IT सेक्टर में जोरदार खरीदारी से भी बाजार को मजबूती मिली है। हालांकि दूसरी तरफ क्रूड ऑयल के भाव में आज तेजी नजर आ रही है। यहां हम जानेंगे कि बाजार पर आज किन फैक्टर्स का असर दिख रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

IT सेक्टर में जोरदार खरीदारी

IT सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज एक बार फिर तेजी नजर आ रही है। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स 1.85 फीसदी उछलकर 32,503.25 पर पहुंच गया। सबसे ज्यादा तेजी Coforge, LTM, Tech Mahindra, Wipro और Infosys जैसे शेयरों में है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय OFSS को छोड़कर अन्य सभी शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। IT शेयरों में इस रैली से बाजार को सपोर्ट मिला है।

मजबूत तिमाही नतीजे

कुछ कंपनियों ने FY27 की सितंबर तिमाही में मजबूत नतीजे जारी किए हैं। टाटा ग्रुप की रिटेल कंपनी Trent ने शानदार नतीजे जारी किए हैं, जिसके बाद इसके शेयरों में आज 6 फीसदी तक की तेजी नजर आ रही है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 25% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹468 करोड़ हो गया है। महंगाई के माहौल के बीच रेवेन्यू में वृद्धि और ऑपरेटिंग लीवरेज से कंपनी की कमाई को सहारा मिला। कंपनी का ऑपरेशंस से होने वाला कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 22% बढ़कर ₹5,873 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA 37% बढ़कर ₹785 करोड़ हो गई।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

पिछले कुछ दिनों में विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में हल्की दिलचस्पी दिखाई है। 29 अक्तूबर को FIIs ने 943.60 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए, लेकिन इसके पहले लगातार दो दिनों तक खरीदारी देखी गई। 28 अक्तूबर को FIIs ने 871.83 करोड़ रुपये और 27 अक्तूबर को 4,240.39 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। विदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

क्रूड ऑयल में तेजी

आज क्रूड ऑयल के भाव में एक बार फिर तेजी नजर आ रही है, जिसकी वजह से निवेशक सतर्कता बरत रहे हैं। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 1.32 फीसदी बढ़कर 112.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। दरअसल, मंगलवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया कि ईरान के साथ युद्ध उनकी शर्तों पर खत्म होगा। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जाना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका मध्यावधि चुनावों के बाद ईरान पर फिर से हमले करने की तैयारी कर रहा है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories