return to news
  1. Gold-Silver Price: ₹1.90 लाख से नीचे लुढ़की चांदी, सोने में भी गिरावट जारी, इन फैक्टर्स पर रखें नजर

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: ₹1.90 लाख से नीचे लुढ़की चांदी, सोने में भी गिरावट जारी, इन फैक्टर्स पर रखें नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड October 30, 2026, 08:18 IST

सारांश

हाल ही में US Fed ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। हालांकि अब दिसंबर 2026 की बैठक में रेट हाइक की उम्मीद की जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी ब्याज दरों का असर पड़ता है। जब ब्याज दरें बढ़ने की आशंका होती है, तो निवेशक सोने-चांदी के बजाय ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों को ज्यादा पसंद कर सकते हैं।

Gold Silver

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भी बाजार की नजर है।

अगर आप सोना या चांदी खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आज 30 अक्तूबर को एक बार फिर इन धातुओं की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। bullion.co.in के अनुसार आज 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत घटकर 142,760 रुपये पर आ गई है। दूसरी तरफ चांदी भी 189,480 रुपये प्रति किलो के स्तर तक लुढ़क गई है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) द्वारा दिसंबर 2026 की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बनी हुई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आज COMEX बाजार में सोने की कीमत 0.29 फीसदी घटकर 4,019.80 डॉलर प्रति औंस रह गई। वहीं, चांदी की कीमत 0.76 फीसदी टूटकर 51.62 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। दुनिया में बढ़ते तनाव के कारण भी निवेशक सतर्क नजर आ रहे हैं।

आपके शहर में सोने की कीमत

यहां देश के 6 बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम दिए गए हैं।

  • दिल्ली: ₹142,250 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई: ₹142,500 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹142,310 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹142,910 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹142,610 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹142,730 प्रति 10 ग्राम

अलग-अलग शहरों में चांदी की कीमत

प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की कीमतें यहां दी गई है।

  • दिल्ली: ₹188,820 प्रति किलोग्राम
  • मुंबई: ₹189,140 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹188,890 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹189,690 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹189,290 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹189,440 प्रति किलोग्राम

सोने-चांदी के लिए ये फैक्टर्स हैं अहम

हाल ही में US Fed ने ब्याज दरों को स्थिर रखने का फैसला किया। हालांकि अब दिसंबर 2026 की बैठक में रेट हाइक की उम्मीद की जा रही है। सोने और चांदी की कीमतों पर अमेरिकी ब्याज दरों का असर पड़ता है। जब ब्याज दरें बढ़ने की आशंका होती है, तो निवेशक सोने-चांदी के बजाय ब्याज देने वाले निवेश विकल्पों को ज्यादा पसंद कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि सोना और चांदी अपने निवेशकों को कोई ब्याज नहीं देते।

इसके अलावा, पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर भी बाजार की नजर है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने की आशंका से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है। तेल महंगा होने से महंगाई बढ़ सकती है, जिसका असर ब्याज दरों पर पड़ सकता है।

सोने की कीमतें ऊंची होने के बावजूद ज्वेलर्स को त्योहारों और शादी के सीजन में अच्छी मांग की उम्मीद है। सोने की कीमतों में आई हालिया गिरावट का मतलब यह नहीं है कि लंबे समय में सोने की तेजी खत्म हो गई है। हालांकि, निवेशकों को यह समझना जरूरी है कि सोने की कीमतें कम समय में तेजी से ऊपर-नीचे हो सकती हैं।

अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो एक साथ बड़ी रकम लगाने के बजाय धीरे-धीरे निवेश करना बेहतर हो सकता है। निवेश करने से पहले यह भी देखें कि आपके पोर्टफोलियो में पहले से कितना सोना है और आपको पैसों की जरूरत कब पड़ सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories