return to news
  1. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड निवेशकों के लिए बड़ी खबर, समय से पहले भुनाने पर मिलेगा ₹14,213 प्रति यूनिट

पर्सनल फाइनेंस

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड निवेशकों के लिए बड़ी खबर, समय से पहले भुनाने पर मिलेगा ₹14,213 प्रति यूनिट

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड October 30, 2026, 10:20 IST

सारांश

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 सीरीज VI के इन्वेस्टरों के लिए यह एक जरूरी फाइनेंशियल अपडेट है। जो इन्वेस्टर्स अपने बॉन्ड को भुनाने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें रिडेम्पशन की तारीख और संबंधित नियमों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड

गोल्ड बॉन्ड निवेशकों को हर यूनिट पर ₹14,213 (Photo: Shutterstock)

अगर आप भी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट करते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India, RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को लेकर अहम जानकारी जारी की है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 सीरीज VI के निवेशक अब अपने बॉन्ड को समय से पहले भुना सकेंगे। इसको लेकर आरबीआई ने 30 अक्टूबर 2026 को देय प्रीमैच्योर रिडेम्पशन के लिए प्रति यूनिट 14,213 रुपये का प्राइस तय किया है। यह उन इन्वेस्टरों के लिए अहम खबर है, जिन्होंने अक्टूबर 2019 में इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश किया था और अब पांच साल की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अपनी रकम निकालना चाहते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आरबीआई की ओर से जारी सूचना के मुताबिक सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 सीरीज VI की इश्यू डेट 30 अक्टूबर 2019 थी। भारत सरकार की 30 सितंबर 2019 की अधिसूचना के तहत इस योजना में इन्वेस्टरों को बॉन्ड जारी होने की तारीख से पांच साल पूरे होने के बाद समय से पहले रिडेम्पशन की सुविधा दी जाती है। हालांकि, यह सुविधा केवल उस तारीख पर उपलब्ध होती है, जिस दिन बॉन्ड पर ब्याज देय होता है। इसी प्रावधान के तहत इस सीरीज के लिए अगली प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की डेट 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।

कैसे तय हुई ₹14,213 प्रति यूनिट की कीमत?

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की समय से पहले निकासी के लिए रिडेम्पशन मूल्य निर्धारित करने का एक निश्चित तरीका है। इसके तहत 999 शुद्धता वाले सोने के पिछले तीन कारोबारी दिनों के बंद भाव का साधारण औसत लिया जाता है। ये भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड (IBJA) द्वारा प्रकाशित किए जाते हैं। इस बार 30 अक्टूबर 2026 को होने वाले रिडेम्पशन के लिए 27 अक्टूबर, 28 अक्टूबर और 29 अक्टूबर 2026 के सोने के बंद भाव को आधार बनाया गया है। इन तीन कारोबारी दिनों के औसत के आधार पर प्रति यूनिट गोल्ड बॉन्ड का रिडेम्पशन मूल्य 14,213 रुपये तय किया गया है।

इन इन्वेस्टरों को मिलेगा फायदा

यह सुविधा मुख्य रूप से उन इन्वेस्टरों के लिए है, जिन्होंने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड 2019-20 सीरीज VI में इन्वेस्ट किया था। ऐसे इन्वेस्टर्स निर्धारित डेट पर अपने बॉन्ड को समय से पहले भुनाने का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसके लिए पांच साल की अवधि पूरी होना और ब्याज भुगतान की निर्धारित तारीख होना जरूरी है।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में इन्वेस्ट करने का एक प्रमुख उद्देश्य सोने की कीमतों में होने वाले बदलावों का फायदा उठाना है। इसमें निवेशक को सोने के मूल्य से जुड़ा रिटर्न मिलने के साथ योजना की शर्तों के अनुसार ब्याज भी मिलता है। हालांकि, रिडेम्पशन के समय मिलने वाली रकम निर्धारित औसत बाजार मूल्य पर निर्भर करती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख

End of additional stories