return to news
  1. RIL- Jio Platforms में शानदार तेजी से बाजार में बहार, कच्चे तेल में गिरावट समेत इन वजहों से भी चढ़ा बाजार

मार्केट न्यूज़

RIL- Jio Platforms में शानदार तेजी से बाजार में बहार, कच्चे तेल में गिरावट समेत इन वजहों से भी चढ़ा बाजार

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 11:04 IST

सारांश

आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 3 फीसदी तक टूटकर 109.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसकी मुख्य वजह ईरान और कतर के अधिकारियों के बीच लगातार तीसरे दिन हुई बातचीत है। इस बातचीत का उद्देश्य अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे ईरान के युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता करना है।

Stock Market

शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी से भी बूस्ट मिल रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 02 नवंबर को शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 1030 अंकों की रैली देखी गई और यह 75,489.70 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 277 अंक बढ़कर 23,330.70 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और Jio Platforms जैसी कंपनियों के मजबूत नतीजों ने मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर किया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल के भाव में गिरावट से भी बाजार को सपोर्ट मिला है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज की तेजी के लिए कौन से फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

RIL-Jio के मजबूत नतीजे

RIL और Jio Platforms के मजबूत नतीजों से बाजार को आज बड़ा बूस्ट मिला है। RIL के शेयरों में 6.72 फीसदी की शानदार तेजी दिखी। इसके अलावा Jio Platforms का शेयर भी 3 फीसदी तक चढ़ गया।

RIL का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.8% बढ़कर रिकॉर्ड ₹29,550 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 27.8% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। कंपनी का EBITDA भी 23.9% बढ़कर ₹62,409 करोड़ हो गया। पहली छमाही में कंपनी का मुनाफा पहली बार ₹50,000 करोड़ के पार पहुंचा है।

दूसरी तरफ Jio Platforms का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 13.7% बढ़कर ₹8,389 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹7,379 करोड़ था। कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू 11.3% बढ़कर ₹47,485 करोड़ और ऑपरेटिंग रेवेन्यू 11.4% बढ़कर ₹40,475 करोड़ रहा। जून तिमाही के मुकाबले भी कंपनी के मुनाफे में 8% की बढ़ोतरी हुई है।

क्रूड ऑयल में गिरावट

आज कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 3 फीसदी तक टूटकर 109.98 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। इसकी मुख्य वजह ईरान और कतर के अधिकारियों के बीच लगातार तीसरे दिन हुई बातचीत है। इस बातचीत का उद्देश्य अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे ईरान के युद्ध को खत्म करने के लिए कोई समझौता करना है। बाजार को उम्मीद है कि बातचीत से तनाव कम हो सकता है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि तेल की कीमतों में यह गिरावट पिछले सप्ताह हुई तेज बढ़त के बाद एक सामान्य गिरावट है। इसके अलावा, ईरान और कतर के बीच बातचीत जारी रहने और वीकेंड में किसी बड़े सैन्य हमले की खबर नहीं आने से बाजार में चिंता कुछ कम हुई है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

शेयर बाजार को विदेशी निवेशकों (FIIs) की खरीदारी से भी बूस्ट मिल रहा है। 30 अक्तूबर को FIIs ने भारतीय बाजार में 3,598.54 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीदारी की। इसके पहले FIIs ने 28 अक्तूबर को 871 करोड़ रुपये और 27 अक्तूबर को 4,240.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories