मार्केट न्यूज़

5 min read | अपडेटेड November 02, 2026, 07:33 IST
सारांश
Reliance Industries ने सितंबर तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.8% बढ़कर रिकॉर्ड ₹29,550 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 27.8% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर रहा।

Jio Platforms का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 13.7% बढ़कर ₹8,389 करोड़ रहा।
Reliance Industries ने सितंबर तिमाही में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 33.8% बढ़कर रिकॉर्ड ₹29,550 करोड़ पहुंच गया। वहीं, रेवेन्यू 27.8% बढ़कर ₹3.62 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर रहा। कंपनी का EBITDA भी 23.9% बढ़कर ₹62,409 करोड़ हो गया। पहली छमाही में कंपनी का मुनाफा पहली बार ₹50,000 करोड़ के पार पहुंचा है।
Jio Platforms का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 13.7% बढ़कर ₹8,389 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹7,379 करोड़ था। कंपनी का ग्रॉस रेवेन्यू 11.3% बढ़कर ₹47,485 करोड़ और ऑपरेटिंग रेवेन्यू 11.4% बढ़कर ₹40,475 करोड़ रहा। जून तिमाही के मुकाबले भी कंपनी के मुनाफे में 8% की बढ़ोतरी हुई है।
Max Healthcare का नेटवर्क ग्रॉस रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 20% बढ़कर ₹3,219 करोड़ रहा। वहीं, नेटवर्क नेट प्रॉफिट 10% बढ़कर ₹448 करोड़ पहुंच गया। कंपनी के अस्पतालों में बेड ऑक्यूपेंसी 77% रही। प्रति मरीज औसत रेवेन्यू भी 8% बढ़कर ₹2.31 लाख हो गया।
सरकारी कंपनी IOC ने सितंबर तिमाही में रिकॉर्ड ₹21,630 करोड़ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया। पिछली तिमाही में कंपनी को ₹2661 करोड़ का घाटा हुआ था। बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन से कंपनी को फायदा मिला। EBITDA बढ़कर ₹30,297 करोड़ हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 0.7% से बढ़कर 12% पहुंच गया।
SJVN का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर बढ़कर ₹657.4 करोड़ हो गया। रेवेन्यू 117.5% बढ़कर ₹2,244.3 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 70.6% रह गया। वहीं, BEL का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 19.8% बढ़कर ₹1,541 करोड़ रहा। EBITDA 20.4% बढ़कर ₹2,040 करोड़ पहुंचा। दोनों आंकड़े बाजार के अनुमान से बेहतर रहे।
Finolex Industries का रेवेन्यू 27% बढ़कर ₹1,094 करोड़ रहा। कंपनी की बिक्री मात्रा में 28% की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, EBITDA और प्रॉफिट बिफोर टैक्स में गिरावट आई। दूसरी ओर, Waaree Energies ने गुजरात स्थित अपनी फैक्ट्री पर गांव की जलधारा को प्रदूषित करने के आरोपों को खारिज किया है। कंपनी ने आरोपों को तथ्यहीन बताया।
Nazara Technologies ने अपनी ब्रिटेन की सब्सिडियरी में करीब ₹734.35 करोड़ लगाए हैं। यह रकम स्पेन की गेमिंग कंपनियों Bluetile Games और Bestplay Systems के अधिग्रहण की दूसरी किस्त के तौर पर दी गई है। वहीं, Granules India की हैदराबाद स्थित फैसिलिटी के निरीक्षण के बाद USFDA ने Form 483 जारी किया है, जिसमें 11 ऑब्जर्वेशन दिए गए हैं।
Zee Entertainment का नेट प्रॉफिट 40.3% गिरकर ₹55.6 करोड़ रहा। हालांकि, रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹2,225 करोड़ हुआ। EBITDA में 46% की गिरावट आई। Dixon Technologies का मुनाफा 48.7% घटा, जबकि रेवेन्यू 46.7% बढ़ा। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी घटकर 2.7% रह गया।
Bank of Baroda का नेट प्रॉफिट 35.8% और नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 9% बढ़ी। LIC Housing Finance का मुनाफा 11.7% बढ़ा, जबकि NII 2.5% बढ़कर ₹2,099 करोड़ रहा। PB Fintech का नेट प्रॉफिट 42.7% बढ़कर ₹192.5 करोड़ और रेवेन्यू 35% बढ़कर ₹2,178 करोड़ रहा। CDSL का मुनाफा 24% और रेवेन्यू 23.7% बढ़ा।
NTPC का नेट प्रॉफिट 14.3% बढ़कर ₹5,320 करोड़ रहा। हालांकि, EBITDA मार्जिन घटकर 24% रह गया। NTPC Green Energy का मुनाफा 56.2% बढ़कर ₹137.5 करोड़ पहुंचा। Coal India का अक्टूबर में उत्पादन 19.3% बढ़कर 67.2 मिलियन टन रहा। Yes Bank को उसके ₹8,415 करोड़ के AT1 बॉन्ड दोबारा बहाल करने के लिए ट्रस्टी की ओर से तीन दिन का नोटिस मिला है।
Vodafone Idea के लिए खबर यह है कि CCI ने फ्रांस के अरबपति जेवियर नील को Vodafone Group में 16.2% तक हिस्सेदारी खरीदने की मंजूरी दे दी है। ऑटो सेक्टर में अक्टूबर के बिक्री आंकड़े जारी हुए हैं। M&M की बिक्री 9% और Hyundai की बिक्री 17.7% बढ़ी। Tata Motors CV की बिक्री में 27% और Force Motors की बिक्री में 44.76% की बढ़ोतरी हुई। वहीं, Escorts Kubota की बिक्री 10% घट गई।
IGL का नेट प्रॉफिट पिछली तिमाही के ₹240.4 करोड़ से 89.2% गिरकर ₹25.9 करोड़ रह गया। कंपनी को ₹31.7 करोड़ का EBITDA घाटा हुआ, जबकि पिछली तिमाही में ₹293.9 करोड़ का EBITDA मुनाफा था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख