return to news
  1. क्रूड ऑयल $85 पर आया, FII बाइंग समेत इन वजहों से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट

मार्केट न्यूज़

क्रूड ऑयल $85 पर आया, FII बाइंग समेत इन वजहों से शेयर बाजार को मिला सपोर्ट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 26, 2026, 10:52 IST

सारांश

पिछले कुछ कारोबारी दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल में 2.25 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह 85.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दरअसल, ईरान और ओमान ने Strait of Hormuz से शिपिंग को फिर से शुरू करने के लिए एक फ्रेमवर्क पर बातचीत आगे बढ़ाई है।

Stock Market

पिछले कुछ समय में विदेशी निवेशकों (FIIs) का रुझान भारतीय शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव हुआ है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 26 अगस्त को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 330 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77986.84 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 44 अंकों की बढ़त के साथ 24,378.60 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा विदेशी निवेशकों (FIIs) की हाल की खरीदारी ने भी मार्केट का सेंटीमेंट पॉजिटिव किया है। यहां हम जानेंगे कि बाजार में आज तेजी की क्या वजहें हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

पिछले कुछ कारोबारी दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल में 2.25 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है और यह 85.30 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। दरअसल, ईरान और ओमान ने Strait of Hormuz से शिपिंग को फिर से शुरू करने के लिए एक फ्रेमवर्क पर बातचीत आगे बढ़ाई है। इससे सप्लाई से जुड़ी कुछ चिंताएं कम हुई हैं। बता दें कि भारत अपनी ज्यादातर तेल जरूरतों के लिए आयात पर निर्भर है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट भारत के लिए अच्छी खबर है।

विदेशी निवेशकों की खरीदारी

पिछले कुछ समय में विदेशी निवेशकों (FIIs) का रुझान भारतीय शेयर बाजार को लेकर पॉजिटिव हुआ है। FIIs ने 25 अगस्त को भारतीय बाजार में 1,593.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इसके अलावा 24 अगस्त को भी 1,181.66 करोड़ रुपये का निवेश किया गया था। विदेशी निवेशकों की खरीदारी के चलते भी बाजार को मजबूती मिली है।

पॉजिटिव ग्लोबल मार्केट

ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेतों ने भी बाजार को सहारा दिया है। टेक्नोलॉजी शेयरों में खरीदारी और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड में कमी के कारण एशियाई शेयर बाजारों में आज तेजी देखी गई। आज के कारोबार में हांगकांग का हैंग सेंग 1 फीसदी तक चढ़ गया। वहीं, शंघाई कंपोजिट में 0.7 फीसदी की बढ़त हुई। इसके अलावा Nikkei 225 में 0.75 फीसदी, Taiwan Weighted में 1.47 फीसदी और KOSPI में 1.64 फीसदी की तेजी नजर आई। एशियाई बाजारों में मजबूती से भारतीय बाजार का भी सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे एक बड़ी वजह निचले स्तरों पर वैल्यू बाइंग भी है। पिछले कुछ कारोबारी दिनों में बाजार में कमजोरी देखने को मिली है। पिछले 13 दिनों में बाजार 1.50 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। ऐसे में अब निवेशक सस्ते भाव पर शेयर खरीद रहे हैं। इसके चलते बाजार में रिकवरी दिख रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख