return to news
  1. Stocks To Watch: एथर एनर्जी के बोर्ड के बड़े फैसले से लेकर सिप्ला-एक्सिस बैंक तक, आज इनमें दिख सकती है हलचल

मार्केट न्यूज़

Stocks To Watch: एथर एनर्जी के बोर्ड के बड़े फैसले से लेकर सिप्ला-एक्सिस बैंक तक, आज इनमें दिख सकती है हलचल

Upstox

3 min read | अपडेटेड August 26, 2026, 07:31 IST

सारांश

भारतीय शेयर बाजार में आज सिप्ला, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान कॉपर और जीएमआर एयरपोर्ट्स समेत कई शेयर एक्शन में रहेंगे। यूएस एफडीए निरीक्षण, फंड जुटाने की मंजूरी, रेटिंग अपग्रेड और ओएफएस जैसे बड़े ट्रिगर्स की वजह से इन 10 कंपनियों के शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है।

stocks-to-watch-26-aug

Stocks to watch: आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

भारतीय शेयर बाजार में आज कई दिग्गज और मिडकैप कंपनियों के शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिल सकता है। सिप्ला, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान कॉपर, जीएमआर एयरपोर्ट्स और एथर एनर्जी जैसी कंपनियां अलग-अलग बड़े बिजनेस अपडेट्स और घोषणाओं के चलते खबरों में बनी हुई हैं। यूएस FDA के इंस्पेक्शन से लेकर ओएफएस में ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन का इस्तेमाल, क्रेडिट रेटिंग में सुधार और फंड जुटाने की खबरों के बीच इन शेयरों में ट्रेडिंग के बेहतरीन मौके बन सकते हैं। आइए जानते हैं कि आज किन 10 शेयरों पर निवेशकों को खास नजर रखनी चाहिए।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सिप्ला और एक्सिस बैंक से जुड़े बड़े फैसले

दवा कंपनी सिप्ला के पीथमपुर प्लांट का अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यूएस एफडीए ने 17 अगस्त से 25 अगस्त के बीच इंस्पेक्शन किया है। इस इंस्पेक्शन के बाद यूएस F ने कंपनी को फॉर्म 483 में 7 आपत्तियां यानी ऑब्जर्वेशंस जारी किए हैं। इस वजह से आज सिप्ला के शेयर पर बाजार की नजर रहेगी। दूसरी तरफ, एक्सिस बैंक के निवेशकों के लिए राहत की खबर है। बाजार नियामक सेबी ने एक्सिस बैंक, एक्सिस सिक्योरिटीज और एक्सिस कैपिटल के खिलाफ जारी सभी कार्यवाहियों को निपटा यानी डिस्पोज कर दिया है, जिससे इस बैंक के शेयर में पॉजिटिव मूवमेंट देखने को मिल सकता है।

हिंदुस्तान कॉपर और जीएमआर एयरपोर्ट्स में हलचल

सरकारी कंपनी हिंदुस्तान कॉपर के ओएफएस में सरकार ने 2.9 करोड़ शेयरों का ओवरसब्सक्रिप्शन ऑप्शन एक्सरसाइज कर लिया है। इसके साथ ही कुल ओएफएस साइज बढ़कर 5.8 करोड़ शेयर यानी 6% हिस्सेदारी पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3:45 बजे तक नॉन-रिटेल हिस्से को 3.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। वहीं जीएमआर एयरपोर्ट्स के लिए भी अच्छी खबर आई है। रेटिंग एजेंसी केयर रेटिंग्स ने कंपनी की 1,500 करोड़ रुपये की एनसीडी और लॉन्ग-टर्म बैंक सुविधाओं की क्रेडिट रेटिंग को केयर ए प्लस (पॉजिटिव) से बढ़ाकर केयर एए माइनस (स्टेबल) कर दिया है।

फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज के बोर्ड ने NCD के माध्यम से 2,500 करोड़ रुपये तक का फंड जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी बॉरोइंग लिमिट को बढ़ाकर 23,000 करोड़ रुपये कर दिया है। इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी एथर एनर्जी के बोर्ड ने 1,230 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 16 लाख शेयर और 1,260 रुपये प्रति वारंट के भाव पर 79 लाख वारंट अलॉट करने की मंजूरी दे दी है। वहीं कैनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस ने गिफ्ट सिटी के जरिए अपने इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स के डिस्ट्रीब्यूशन के लिए HSBC के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

निटको, यूनाइटेड ब्रुअरीज और वॉटरवेज लीजर

रियल एस्टेट और टाइल्स सेक्टर से जुड़ी कंपनी निटको के अलीबाग स्थित लैंड पार्सल के लिए होएबीएल ने कंपनी, उसकी सब्सिडियरी और प्रमोटर के साथ जॉइंट वेंचर किया है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से निटको के लिए 1,500 करोड़ रुपये का रेवेन्यू जेनरेट होने की उम्मीद है। बेवरेज कंपनी यूनाइटेड ब्रुअरीज ने 25 अगस्त से केरल, ओडिशा और मध्य प्रदेश में हाइनेकेन सिल्वर को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसके अलावा वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का 1:10 के अनुपात में शेयर विभाजन यानी स्टॉक स्प्लिट प्रभावी हो गया है और इसके शेयर आज एक्स-स्प्लिट पर ट्रेड करते हुए नजर आएंगे।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख