return to news
  1. Stock Market: US-Iran के बीच टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल समेत इन 5 फैक्टर्स ने फिर बढ़ाई बिकवाली

मार्केट न्यूज़

Stock Market: US-Iran के बीच टेंशन बढ़ा, क्रूड ऑयल समेत इन 5 फैक्टर्स ने फिर बढ़ाई बिकवाली

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 08, 2026, 10:52 IST

सारांश

Stock Market: जियो पॉटिलिकल टेंशन बढ़ने के साथ ही क्रूड ऑयल में भी आज तेजी नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.15 फीसदी बढ़कर 101.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत अपने तेल जरूरतों का 80 फीसदी हिस्सा आयात करता है।

Stock Market

Stock Market: विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 08 मई को बिकवाली का दबाव है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 310 अंकों की गिरावट है और यह 77533.96 के स्तर तक लुढ़क गया है। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 98.05 अंकों की कमजोरी है और यह 24228.50 के लेवल पर आ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है, जिससे सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा क्रूड ऑयल में भी आज तेजी नजर आ रही है। यहां हम समझेंगे कि बाजार में गिरावट की क्या वजहें हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ता तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान की सेना का कहना है कि अमेरिकी बलों ने उसके एक तेल टैंकर को तटीय इलाके में निशाना बनाया और एक अन्य जहाज पर यूएई के फुजैरा पोर्ट के पास हमला किया। इसके अलावा, दक्षिणी ईरान के नागरिक इलाकों पर भी अमेरिकी हवाई हमले हुए।

दूसरी ओर, अमेरिका के सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उसके नौसैनिक बलों पर ईरान की तरफ से मिसाइल, ड्रोन और नावों से हमला किया गया। जवाब में अमेरिकी सेना ने इन खतरों को खत्म किया और उन ईरानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जहां से हमले किए जा रहे थे। इन घटनाओं से सीजफायर टूटने का खतरा बढ़ गया है।

क्रूड ऑयल में उछाल

जियो पॉटिलिकल टेंशन बढ़ने के साथ ही क्रूड ऑयल में भी आज तेजी नजर आ रही है। आज ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 1.15 फीसदी बढ़कर 101.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत अपने तेल जरूरतों का 80 फीसदी हिस्सा आयात करता है। ऐसे में क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ना भारत के लिहाज से अच्छी खबर नहीं है।

FII सेलिंग

विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। FIIs ने गुरुवार को 340.89 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। मई महीने में भी विदेशी निवेशक लगातार निकासी कर रहे हैं, जिससे मार्केट सेंटीमेंट पर असर पड़ा है।

रुपया लुढ़का

डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू में आज एक बार फिर कमजोरी नजर आ रही है। आज रुपया 45 पैसे गिरकर 94.76 के स्तर पर आ गया है। क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली ने रुपये पर दबाव बढ़ा दिया है।

निफ्टी प्राइवेट बैंक समेत कई इंडेक्स टूटे

NSE पर आज निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। इसके अलावा निफ्टी मेटल, PSU बैंक, रियल्टी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। दूसरी तरफ HDFC Bank, Axis Bank, Bajaj Finance और RIL और ITC जैसे बड़े शेयरों में भी गिरावट नजर आ रही है। इन सभी ने बाजार को नीचे खींच लिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख